{"_id":"5e7a50488ebc3e6fab411682","slug":"high-speed-xuv-car-took-the-life-of-a-nurse-mohali-news-pkl370561920","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः हादसे में नर्स की मौत, परिजन बोले- जहां करती थी काम, एंबुलेंस तक नहीं दी उस अस्पताल ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहालीः हादसे में नर्स की मौत, परिजन बोले- जहां करती थी काम, एंबुलेंस तक नहीं दी उस अस्पताल ने
Wed, 25 Mar 2020 03:49 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मारी गई नर्स अदिति
- फोटो : अमर उजाला
गत सोमवार को ड्यूटी से एक्टिवा पर अपने घर लौट रही एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर की 28 साल की नर्स की एक तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी चालक ने जान ले ली और इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल नर्स सड़क किनारे तड़फती रही।
वहीं पास से गुजर रहे एक राहगीर ने नर्स को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद नर्स को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान अदिति सूद के रूप में हुई है। अदिति हिमाचल प्रदेश के गांव कंडवाड़ी पालमपुर की रहने वाली थी और वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी।
मटौर थाने की पुलिस ने अज्ञात एक्सयूवी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। मटौर थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने कहा कि आरोपी को जल्दी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका अदिति सूद सोहाना स्थित एक निजी अस्पताल में ओटी नर्स के पद पर तैनात थी। सोमवार को वह अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद शाम 4 बजे अपने रूम के लिए निकली थी। उसने मटौर में कमरा किराये पर लिया हुआ था। जब वह सेक्टर-70 की लाइटों पर पहुंची तो एक तेज रफ्तार काले रंग की एक्सयूवी कार ने उसे अपनी चपेट में लिया।
इस दौरान कार वाला काफी दूर तक उसे घसीटता ले गया और इसके बाद मौके से फरार हो गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उसे सोहाना स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल ने अपनी एंबुलेंस तक नहीं दी
मृतका के परिजनों का कहना है कि जिस अस्पताल में उनकी बेटी की मौत हुई। वह इसी अस्पताल में कार्यरत थी। लेकिन बेटी का शव हिमाचल ले जाने के लिए अस्पताल ने अपनी एंबुलेंस तक नहीं दी। परिजनों का कहना है कि वह एंबुलेंस के लिए पैसे तक देने के लिए भी तैयार थे।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। पिता हरबंस सूद और माता वर्षा सूद ने उसे बेटों की तरफ पढ़ाया लिखाया था। उसने बीएससी नर्सिंग तक कर रखी थी। इसके अलावा काफी समय से चंडीगढ़ और मोहाली के कई नामी अस्पतालों में काम कर चुकी थी।
कुछ दिन पहले हुई थी सगाई, नवंबर में थी शादी
मृतका अदिति सूद की इसी महीने सगाई हुई थी। उसका मंगेतर बद्दी की एक नामी कंपनी में तैनात है। वहीं, नवंबर महीने में उसकी शादी होनी थी। घर वाले शादी को लेकर काफी उत्साहित थे और शादी के लिए तैयारी में जुटे हुए थे। मृतका के मंगेतर का कहना है कि अब उसकी पहली कोशिश यही है कि उसको इंसाफ दिलाया जाए। इस मामले में जो भी दोषी हो उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
परिजन परमिशन लेकर आए थे मोहाली
मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते हिमाचल प्रदेश समेत सारे पड़ोसी राज्यों में कर्फ्यू लगा हुआ है। ऐसे में मृतका के परिजनों को मोहाली पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। मृतका के परिजन वहां के एसडीएम से पास बनवाकर मोहाली पहुंचे थे। इस दौरान वहां से तीन लोग आए थे। जिसके बाद वह शव को लेकर हिमाचल चले गए।