{"_id":"6695c69931cdde189f035d04","slug":"glass-broken-by-pelting-stone-on-moving-train-passenger-complained-to-department-by-tweeting-mohali-news-c-71-1-mli1005-116926-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चलती ट्रेन पर पत्थर मारकर तोड़ा शीशा, यात्री ने ट्वीट कर विभाग से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चलती ट्रेन पर पत्थर मारकर तोड़ा शीशा, यात्री ने ट्वीट कर विभाग से की शिकायत
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर डेराबस्सी रेलवे लाइन के दोनों ओर बसा हुआ है। अमरदीप कॉलोनी वह है जो अंबाला-कालका रेलवे लाइन के ठीक बगल में स्थित है, दूसरी ओर डेराबस्सी शहर है। दिनभर लोग रेलवे लाइन पार करते हैं। हाल ही में कुछ शरारती तत्वों ने पथराव मारकर चलती ट्रेन के शीशे तोड़ दिए। एक यात्री की ओर से इसकी रेलवे विभाग से शिकायत करने के बाद डेराबस्सी इलाके में रेलवे पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस ने रेलवे लाइन पार करने वालों का चालान काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार शाम को रेलवे पुलिस ने ऐसे लोगों का चालान काटा जो कि रेलवे लाइन के आसपास दिखाई दिए और इनमें से कुछ के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। ये मोबाइल अब कोर्ट में चालान का भुगतान करने पर ही मिलेंगे। इसे लेकर लोगों में रोष बढ़ रहा है।
लोगों का कहना है कि रेलवे लाइन पार करना बड़ा अपराध है, अगर कोई व्यक्ति रेलवे लाइन पार करेगा तो क्या उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि रेल पर पत्थरबाजी करने वाले रेलवे लाइनों के पास खेलने वाले शरारती तत्व हैं। अगर कोई निर्धारित स्थान के अलावा रेलवे लाइन पार करेगा तो चालान काटा जाएगा और तलाशी के दौरान जो भी सामान मिलेगा उसे जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार को उन्होंने टीम के साथ स्कूलों, रिहायशी इलाकों और रेलवे लाइन के आसपास के अन्य स्थानों पर लोगों को इस संबंध के बारे में जागरूक भी किया था। रेलवे लाइन पार करने या रेलवे लाइन पर चलने वाले व्यक्ति को ट्रेन के आने का पता नहीं चलता और वह दुर्घटना का शिकार हो जाता है। ऐसे हादसों को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद अगर कोई रेल लाइन पार करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रविवार शाम 12 लोगों का चालान काटा गया और तीन लोगों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
अमरदीप कॉलोनी निवासी एक महिला ने रेलवे पुलिस टीम को बताया है कि उनका घर रेलवे लाइन के बगल में है। शहर में जाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है, स्कूली बच्चों समेत सैकड़ों लोग रेलवे लाइन पार करते हैं। रेलवे पुलिस लोगों पर कार्रवाई कर रही है जबकि चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया।
विज्ञापन
इस मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस की टीम ने कहा है कि देश में कहीं भी ऐसा कोई नोटिस बोर्ड नहीं लगा है, लेकिन रेलवे लाइन पार करना अपराध है, जिस पर कार्रवाई होगी। रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई सत्यम कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे गलत जगह से रेलवे लाइन पार कर अपनी जान जोखिम में न डालें।