फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gang involved in robbing gas agency cashier busted, three arrested

Mohali News: गैस एजेंसी कैशियर से लूट करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gang involved in robbing gas agency cashier busted, three arrested
मोहाली। खरड़ के तहत सदर थाना पुलिस और ऑपरेशन सेल की संयुक्त टीम ने गैस एजेंसी के कैशियर से हथियार के बल पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बट्टा निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा, मनप्रीत सिंह और गांव रोड़ा निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के मार्गदर्शन में की गई। अभियान को एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह, एसपी (ऑपरेशंस) तलविंदर सिंह और डीएसपी खरड़-1 करण सिंह संधू की निगरानी में अंजाम दिया गया। सदर थाना खरड़ के एसएचओ गुरप्रीत सिंह और ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed