फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Factory owner selling counterfeit goods of reputed company arrested, case registered

नामी कंपनी का नकली सामान बेचने वाले फैक्ट्री मालिक को किया गिरफ्तार, केस दर्ज

Fri, 29 Jul 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Factory owner selling counterfeit goods of reputed company arrested, case registered
डेराबस्सी। टाटा, कैस्ट्रॉल और बॉश कार जैसी नामी कंपनियों के नकली उत्पाद बेचने के आरोप में एक फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि टाटा, कैस्ट्रोल और बॉश कंपनी के संचालन प्रबंधक सतीश कुमार निवासी दिल्ली ने शिकायत में कहा है कि बरवाला सड़क में स्थित हंसा इंडस्ट्रियल पार्क के प्लांट नंबर 111 में चल रही ओम पेट्रो ल्यूब नाम की फैक्ट्री के मालिक टाटा कंपनी सहित अन्य कंपनियों के नकली सामान और स्पेयर पार्ट्स बेचता है। इस पर पुलिस टीम ने कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके पर छापा मारा तो प्रदीप कुमार पुत्र ओम प्रकाश फ्लैट नंबर 73बी विक्टोरिया जीरकपुर को नकली सामान सहित काबू किया। उन्होंने कहा कि टाटा कंपनी वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए एक लुब्रिकेटेड सामग्री का उत्पादन करती है, जिसमें 20 लीटर की पैकिंग बकेट होती है। उक्त आरोपी उक्त नकली सामग्री को अपनी फैक्ट्री की आड़ में बेच रहा था। उक्त बाल्टी का रेट 1800 के आसपास था आरोपी उस बाल्टी को करीब 1000 रुपये में दुकानदारों को बेच रहा था।
विज्ञापन

इस मौके से टाटा कंपनी के 20-20 लीटर नकली ब्रांड की 240 बाल्टी, कैस्ट्रोल कंपनी के 900 एमएल के 217 बॉक्स , बॉश कंपनी के ब्रेक फाउल के करीब 132 बॉक्स व अन्य नकली सामान बरामद कर उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि टाटा कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उक्त आरोपी को जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उक्त आरोपी बड़े-बड़े मैटीरियल के ड्रम मंगवाकर फैक्ट्री में छोटे-छोटे बक्सों में भरकर नकली स्टीकर लगाकर बेचते थे। इस मौके से खाली डिब्बे और स्टिकर भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed