{"_id":"5d4f20e48ebc3e6d216feac8","slug":"drug-racket-mohali-news-pkl347162283","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः नमक के साथ पाक से आई 532 किलो हेरोइन की अब खुलेंगी कड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहालीः नमक के साथ पाक से आई 532 किलो हेरोइन की अब खुलेंगी कड़ियां
Sun, 11 Aug 2019 04:14 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े 532 किलो के हेरोइन के मामले की जांच एनआईए ने शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अमृतसर की जेल में बंद तारिक अहमद लोन निवासी हंदवाड़ जम्मू कश्मीर की एनआईए ने गिरफ्तारी डाल दी है। साथ ही आरोपी को एनआईए की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 12 अगस्त तक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अदालत में पेश करते हुए एनआईए की टीम ने आरोपी का आठ दिन का रिमांड मांगा। आरोपी के वकील ने विरोध किया। हालांकि अदालत ने उसे आठ दिन के रिमांड पर भेज दिया। दूसरी तरफ अमृतसर पुलिस की तरफ से अदालत को बताया गया कि मामले का रिकार्ड 12 अगस्त को अदालत को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि 29 जून को अटारी बार्डर पर पाकिस्तान से आयात किए जा रहे सेंधा नमक से 532 किलो हेरोइन और 52 किलो नशीले पदार्थ पकड़े गए थे। इसके बाद इस मामले में तारिक अहमद लोन की गिरफ्तारी हुई थी। कस्टम विभाग ने उस समय इसे एक इंटरनेशनल ड्रग रैकेट होने का खुलासा किया था। जो कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से चल रहा था।
विज्ञापन
वहीं, इसके बाद इस केस से जुड़े एक अन्य मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह की ज्यूडिशियल कस्टडी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद यह केस एनआईए को सौंप दिया गया था। वहीं, इस मामले में ट्रक मालिक जसबीर सिंह व्यापारी अजय गुप्ता और संदीप कौर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।