फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   zirakpur police, thief, derabasi court, derabasi police, derabasi, zirakpur

जीरकपुर पुलिस को चकमा देकर पेश होने आया चोर कोर्ट से फरार

Sun, 10 Jul 2016 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sun, 10 Jul 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
zirakpur police, thief, derabasi court, derabasi police, derabasi, zirakpur
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 डेराबस्सी कोर्ट से बाइक चोरी का आरोपी जीरकपुर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। काफी देर तक पुलिस उसे तलाशती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। देर शाम जीरकपुर पुलिस के मुंशी की शिकायत पर डेराबस्सी पुलिस ने फरार चोर और लापरवाही के आरोपी हवलदार चमनलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शुक्रवार को रुस्तान निवासी गांव गाजी टोला सजना, थाना बारसोई, जिला कटिहार बिहार को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया था। इस संबंध में मनीमाजरा के शांतिनगर निवासी नरिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद हवलदार चमनलाल आरोपी रुस्तान को डेराबस्सी के कोर्ट में पेश करने लाया था। हवलदार उसका वारंट बनवाने नायब कोर्ट के दफ्तर चला गया। इसके बाद जब हवलदार लौटकर आया तो चोर अपनी जगह से गायब था। हवलदार ने पहले अपने स्तर पर आरोपी को तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। इससे जीरकपुर व डेराबस्सी पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर शाम जीरकपुर थाने के मुंशी रूपलाल की शिकायत पर डेराबस्सी पुलिस ने फरार आरोपी और हवलदार चमनलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी दीपइंदर सिंह ने बताया कि हवलदार चमनलाल के खिलाफ ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed