फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Seven people attack on two brothers in Mohali Sector 70

Mohali News: पासपोर्ट लौटाने की बात पर विवाद, सात लोगों ने मिलकर दो भाइयों को पीटा, कैश-अंगूठी भी छीनी

Sun, 25 Dec 2022 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 25 Dec 2022 04:26 PM IST
सार

शिकायतकर्ता जतिंदर सिंह सभ्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने उनके दो कैमरे और उनके स्टैंड समेत काफी सामान तोड़ दिया। वहीं कार खरीदने के लिए गाड़ी में रखे पैसों में से 3.40 लाख रुपये, अंगूठी और घड़ी भी ले गए।

विज्ञापन
Seven people attack on two brothers in Mohali Sector 70
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मोहाली सेक्टर-70 में सात लोगों ने मिलकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। मटौर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान गगन, सतनाम सिंह, नवजोत, अमनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह साहिल और सिमरन के रूप में हुई है। आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता जतिंदर सिंह सभ्रवाल ने बताया कि उनका सेक्टर-70 में दफ्तर है। वह और उनका भाई 20 दिसंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पार्किंग में खड़े थे। उनके पास चार लड़के आए और बताया कि वह पंजाब के रहने वाले हैं और उनके पासपोर्ट कुछ दफ्तर छोड़कर बनी एक इमिग्रेशन कंपनी के पास पड़े हैं। वे उनके पास आए थे और उन्होंने जबरन उनके पासपोर्ट अपने पास रख लिए हैं। अब पासपोर्ट लौटाने के लिए 25 हजार रुपये मांग रहे हैं। यह सुनकर उन्होंने पार्किंग में खड़े उस कंपनी के मालिक को उनके पासपोर्ट देने के लिए कहा। उनके इतना कहते ही उन लोगों ने मिलकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। करीब 15 मिनट तक वह उनसे मारपीट करते रहे। 
विज्ञापन


इस दौरान एक आरोपी ने पिस्टल निकालते हुए कहा कि वह उसे गोली मारकर खत्म कर देगा। उन्होंने उनके दो कैमरे और उनके स्टैंड समेत काफी सामान तोड़ दिया। वहीं कार खरीदने के लिए गाड़ी में रखे पैसों में से 3.40 लाख रुपये, अंगूठी और घड़ी भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान वे उसके भाई को अपने दफ्तर में ले गए। इस दौरान उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां पर इलाज कराने के बाद थोड़ा ठीक होने के बाद इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed