फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Encounter of shooter involved in murder of kabaddi promoter Rana Balachauria two police man injured

मोहाली में एनकाउंटर: कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्या में शामिल शूटर ढेर, दो पुलिस जवानों को भी लगी गोली

Wed, 17 Dec 2025 03:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 17 Dec 2025 03:52 PM IST
सार

कबड्डी प्रमोटर एवं खिलाड़ी कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया का मंगलवार को सिविल अस्पताल फेज-6 में डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राणा की मौत 30 बोर पिस्टल से सिर के पीछे मारी गई एक गोली से हुई। 

विज्ञापन
Encounter of shooter involved in murder of kabaddi promoter Rana Balachauria two police man injured
मौके पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू को पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। वह तरनतारन का रहने वाला था। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लैहली गांव के पास झरमल नदी के पुल के पास बुधवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी हेडकांस्टेबल गुलाब सिंह और कुमार शर्मा घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

मोहाली के एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि मारा गया आरोपी मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह लैहली क्षेत्र में स्थित एक खंडहर हो चुकी इमारत में छिपा है और अपने साथी एशदीप सिंह के साथ विदेश भागने की फिराक में था।

विज्ञापन

तीन तरफ से घिरा तो की फायरिंग

एसएसपी के अनुसार पुलिस टीमों ने जब खंडहर हो चुकी इमारत को तीनों ओर से घेर लिया तो आरोपी ने जिगाना पिस्तौल (9 एमएम) से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में दो पुलिस मुलाजिम घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड एशदीप सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान ही हरपिंदर सिंह के लैहली में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने एशदीप की निशानदेही पर अमृतसर से जुगराज सिंह को भी काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोनी बल गैंग से जुड़ा नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक एशदीप सिंह कुख्यात डोनी बल गैंग का हैंडलर है। उसी ने हत्या की पूरी योजना बनाई और वारदात के बाद विदेश भागने के लिए टिकट भी बुक करवा ली थी। एसएसपी ने बताया कि एशदीप 25 नवंबर को रूस से भारत आया था और पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसके सीधे संपर्क डोनी बल से थे जबकि जोधा (इटली) और गुरलाल (यूएसए) गैंग के विदेशी कनेक्शन बताए जा रहे हैं।




 

वारदात में पांच से छह आरोपी शामिल, इनमें दो शूटर

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात में कुल पांच से छह लोग शामिल थे। इनमें दो शूटर थे जबकि अन्य आरोपी सपोर्ट रोल में थे। एनकाउंटर में मारा गया हरपिंदर सिंह एक्टिव शूटरों को सपोर्ट कर रहा था और वह पहले भी पांच से छह वारदात में शामिल रहा है। एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि मामले में बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। मुख्य शूटर आदित्य कपूर और पाठक बताए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed