{"_id":"57c887a44f1c1ba4242cb8eb","slug":"bribe-bribe-case-asi-arrested-taking-bribe-crime-mohali-police-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में प्लॉट मामले में रिश्वत लेता रंगे हाथों धरा गया ASI","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली में प्लॉट मामले में रिश्वत लेता रंगे हाथों धरा गया ASI
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
पैसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो ने नया गांव थाने में तैनात एएसआई राकेश कुमार को पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विजिलेंस के सेक्टर-68 स्थित थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंध में सुरिंदर सिंह कंबोज निवासी जलालाबाद ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। शिकायत में सुरिंदर कंबोज ने बताया कि उन पर वर्ष 2015 में प्लॉट के संबंध में एक केस दर्ज हुआ था। हाईकोर्ट से उसे अंतरिम जमानत मिल गई थी। साथ ही कोर्ट के आदेश पर वह मामले की इंवेस्टिगेशन ज्वाइन करने के लिए गए थे। आरोपी एएसआई उसे इंवेस्टिेगशन में शामिल करने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था, लेकिन पांच हजार में सौदा तय हो गया था। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में विजिलेंस को शिकायत दी थी। विजिलेंस ने एएसआई को पांच हजार रुपये लेते काबू कर लिया। कंबोज ने बताया कि आरोपी को पहले भी कई बार पैसे दे चुके हैं।
विज्ञापन