फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ओला कैब में शराब तस्करी करते दबोच

ओला कैब में शराब तस्करी करते दबोच

Thu, 13 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
ओला कैब में शराब तस्करी करते दबोच
कर एवं आबकारी विभाग ने दो कार से पकड़ी चालीस पेटी शराब
विज्ञापन

इस संबंध में दो अलग-अलग थानों में दर्ज किए केस

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में शराब तस्करों द्वारा हर रोज नए तरीके अपनाकर शराब तस्करी की जा रही है। पहले शादी वाली कार को सजाकर शराब तस्करी करता एक व्यक्ति दबोचा गया था। वहीं, अब ओला कैब से शराब तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने ओला कैब समेत दो कारों को दबोचकर उनसे चालीस पेटी शराब बरामद की है। जबकि इस मामले में संबंधित आरोपियों पर अलग-अलग थानों में केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, कर एवं आबकारी विभाग अफसर विनोद पाहुजा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पहले केस में ऐसे पकड़ा गया तस्कर
जानकारी के मुताबिक विभाग की टीम ने चप्पड़चिड़ी के नजदीक नाका लगाया हुआ था। इसी बीच हुंडई कार पीबी जीरोएकबी 1447 को चेकिंग के लिए रोका। जब कार की चेकिंग की तो उससे बीस पेटियां शराब की बरामद हुईं। यह शराब चंडीगढ़ से चोल्टा खुर्द जानी थी। इस संबंध में बलौंगी थाने में राकेश कुमार गांव चोल्टा खुर्द व मंगत सिंह के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ी गई ओला कैब से शराब
दूसरे केस में कर एवं आबकारी विभाग की तरफ से फेज-आठ और नौ की लाइटों पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक तेज रफ्तार ओला कैब आती हुई टीम को दिखाई दी। टाटा इंडिगो कार को जांच के लिए इंस्पेक्टर जसप्रीत ने रोका तो कार से बीस पेटी शराब बरामद हुई। इस संबंधी रणजीत सिंह निवासी चोल्टा खुर्द के खिलाफ फेज-आठ में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां वसूला गया दो लाख रुपये जुर्माना
एक अन्य मामले में कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने 12 बोतल अंग्रेेजी शराब समेत एक व्यक्ति को काबू किया था। आरोपी की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई। आरोपी पर एक्साइज एक्ट के अधीन दो लाख जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि अब तक इस तरह के केसों में विभाग 11 लाख रुपये वसूल चुका है।


ऐसे लगा था पुलिस को सुराग
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें गांव चोल्टा खुर्द से शराब तस्करी होने की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद विभाग की तरफ से कर एवं आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह खरड़ की इस पर नजर रखने के लिए ड्यूटी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed