फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लाखों की ज्वेलरी ले गए चोर

लाखों की ज्वेलरी ले गए चोर

Sun, 11 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
लाखों की ज्वेलरी ले गए चोर
20 लाख के गहने और 23 हजार नकद ले गए चोर
विज्ञापन

खरड़-लांडरा रोड पर सेक्टर-116 स्थित सोमदत्त लैंड मार्क में चौथे फ्लोर पर हुई चोरी
इलाके के लोग आए संघर्ष की राह, बिल्डर के खिलाफ दिया धरना
ज्वेलरी बेचकर आने वाले पैसों से बेटे को भेजना था विदेश
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
खरड़-लांडरां रोड पर सेक्टर-116 स्थित सोमदत्त लैंड मार्क के एक फ्लैट से शनिवार को करीब बीस लाख के सोने की ज्वैलरी और 23 हजार की नकदी चोरी हो गई। चोरी की यह वारदात चौथी मंजिल पर में रूपिंदर सिंह के फ्लैट नंबर 403 में हुई। जिस समय चोरी की वारदात हुई, उस समय घरवाले डॉक्टर के पास गए थे। इलाके में हुई वारदात के बाद लोग संघर्ष की राह पर आ गए हैं। उन्होंने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही दलील दी कि यदि सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया तो लोग संघर्ष की राह पर आ जाएंगे। दूसरी तरफ अंदेशा जताया जा रहा है कि कोई भेदी हो सकता है।

लॉकर से सोने के गहने बेचने को लाए थे
रूपिंदर सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहते थे। जिसके लिए कैश की जरूरत थी। कैश न होने के कारण रूपिंदर सिंह ने बैंक के लाकर से सोने के गहने बेचने के लिए निकालकर लाए थे। उन्होंने कहा कि यह गहने बेच कर कैश लेने थे।
विज्ञापन


परिवार गया डॉक्टर के पास, चोर कर गए घर साफ
उन्होंने बताया कि उनका बेटा अचानक बीमार हो गया। इस कारण वह दोपहर करीब 12 बजे डाक्टर के पास उसे लेकर गए। डाक्टर के यहां से वह एक बजे घर लौटे तो देखा कि फ्लैट के ताले टूटे पड़े हैं और आलमारी में रखा 62 तोले सोने के गहने और करीब 23 हजार की नकदी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
खरड़ सदर पुलिस ने चोरी की घटना का पता चलने पर फ्लैट का मुआयना किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, जिसमें एक अज्ञात कार इस दौरान सोमदत्त लैंड मार्क अपार्टमेंट के अंदर आती और जाती दिख रही है।


चार सौ लोगों की सुरक्षा खतरे में
चोरी की इस घटना को लेकर सोमदत्त लैंड मार्क के निवासियों ने सुरक्षा को लेकर बिल्डर के खिलाफ रोष धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि फ्लैट में चोरी की घटना पहले भी हो चुकी है। इस बारे में बिल्डर को भी बताया गया था और उन्हें एक सोसायटी बनाने के लिए भी कहा गया था, लेकिन बिल्डर ने सोसायटी बनाने से साफ मना कर दिया था। उन्होंने बताया कि यहां बने करीब 400 फ्लैटों के बाहर केवल चार सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

फोटो कैप्शन- सुरक्षा को लेकर बिल्डर के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुये सोमदत्त लैंड मार्क के निवासी।
फोटो नंबर- 10 खरड़-फोटो नंबर 02
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed