{"_id":"5d0fcdd78ebc3e10da447f85","slug":"15613168061851-45-mohali-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 ग्राम हेरोइन और 45 हजार ड्रग मनी के साथ कैब चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
51 ग्राम हेरोइन और 45 हजार ड्रग मनी के साथ कैब चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। एसटीएफ ने एक व्यक्ति को 51 ग्राम हेरोइन और 45 हजार की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मनप्रीत सिंह निवासी फ्रेंड्स कालोनी, खेरपुर, जिला सिरसा, हरियाणा के रूप में हुई। आरोपी कैब चलाने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करता था। एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
एसटीएफ के सहायक इंस्पेक्टर जनरल हरप्रीत सिंह के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी जीरकपुर से मोहाली और खरड़ के इलाके में हेरोइन की सप्लाई करने के लिए हरियाणा नंबर के बाइक पर आ रहा है। जब वह एयरपोर्ट चौक के पास पहुंचा तो एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 51 ग्राम हेरोइन और 45 हजार ड्रग मनी बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले जीरकपुर में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था और बाद में सिरसा चला गया, जहां पर उसने कैब चलानी शुरू कर दी। साल 2018 में अपनी शादी करवाने के बाद वह फिर से जीरकपुर आ गया और फिर से कैब चलानी शुरू कर दी और साथ में प्रॉपर्टी का काम भी करता रहा। डेढ़-दो माह पहले उसकी मुलाकात एक ढाबे पर गगन नाम के युवक से हुई, जो कि हेरोइन का नशा करने का आदि था। उसने उसे बताया कि दिल्ली से एक हजार रुपए में एक ग्राम हेरोइन खरीदकर यहां बेचने से काफी मुनाफा होता है। इसके बाद से वह दिल्ली में एक नाइजीरियन से सस्ती दर पर हेरोइन लाकर ट्राइसिटी और खरड़ व जीरकपुर में बेचने लग गया। इससे उसे काफी मुनाफा भी हुआ।