फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सिंगर पर फायरिंग मामले में पत्नी के पहले ससुराल वालों से पूछताछ

सिंगर पर फायरिंग मामले में पत्नी के पहले ससुराल वालों से पूछताछ

Sun, 16 Jun 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
सिंगर पर फायरिंग मामले में पत्नी के पहले ससुराल वालों से पूछताछ
मोहाली। बलौंगी में सिंगर बलताज खान पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने शनिवार को कुरुक्षेत्र से सिंगर की पत्नी के पहले ससुराल वालों को बुलाकर पूछताछ की। इसमें सास-ससुर और उसके पति का भाई शामिल था। इसके अलावा पुलिस ने दो लोकल युवाओं को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस का कहना है कि टीमें विभिन्न एंगलों पर काम रही हैं। जल्द ही केस को हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सिंगल बलताज खान पर वीरवार देर रात उस समय फायरिंग हुई थी, जब वह फेज-7 से खाना खाकर अपनी पत्नी संग खरड़ जा रहे थे। वह पालकी के पास आम खरीदने रुके तो पल्सर सवार लोगों ने सिंगर पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने बलताज की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उसने सिंगर के दोस्तों पर संदेह जताया था।
विज्ञापन


सिंगर के होश में आने का इंतजार
पुलिस के मुताबिक सिंगर की स्थिति अभी ज्यादा ठीक नहीं है। 72 घंटे तक अस्पताल वालों ने ऑब्जर्वेशन पर रखा है। उनके होश में आने पर पुलिस बयान लेगी।

पहला पति अभी न्यूजीलैंड में है
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिंगर की पत्नी संदीप कौर न्यूजीलैंड में रहती है। उसका पहला पति भी वहीं रहता है, जोकि इंडिया नहीं आया। उसका एक बेटा भी है। पुलिस को संकेत मिले हैं कि हमले को अंजाम देने वाले हमलावर हायर किए गए थे। उनके पास सिंगर व उसकी पत्नी से जुड़ी तमाम जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सीसीटीवी से भी उम्मीद
पुलिस फेज-7 से लेकर बलौंगी तक विभिन्न बिल्डिंगों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने उनका कहां से पीछा शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed