फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : ‘एमएलए एनके शर्मा से कहकर तुम सबकी दुकानें तुड़वा दूंगा..’

जीरकपुर : ‘एमएलए एनके शर्मा से कहकर तुम सबकी दुकानें तुड़वा दूंगा..’

Tue, 13 Mar 2018 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Tue, 13 Mar 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : ‘एमएलए एनके शर्मा से कहकर तुम सबकी दुकानें तुड़वा दूंगा..’
विधायक के हेयर ड्रेसर के खिलाफ शिकायत
जीरकपुर एमएलए एनके शर्मा के निजी हेयर ड्रेसर पर पड़ोसी दुकानदारों ने दुकानें तुड़वाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी हरकतों से तंग आकर तीन दर्जन से अधिक दुकानदारों ने मामले की शिकायत नगर परिषद और थाने में दी है। जंग बहादुर, रजिंदर शर्मा, दविंदर सिंह, सुमनप्रीत कौर, जसबीर सिंह आदि दुकानदारों ने बताया कि उनके पड़ोस में सुंदर हेयर ड्रेसर नामक दुकानदार लंबे समय से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, सुंदर कुमार अकसर पड़ोस के दुकानदाराें को परेशान करता है। बाल गी गंदगी उनकी दुकानों के बाहर फेंक देता है। कोई व्यक्ति जब विरोध करता है तो वह दुकानदारों को एमएलए एनके शर्मा से जान पहचान होने की धौंस जमाकर उनकी दुकानें तुड़वाने की धमकियां देता है। उसकी हरकतों से परेशान होकर दुकानदारों ने सोमवार नगर परिषद कार्यालय और थाने में अधिकारियों को शिकायत दी।
विज्ञापन


सुंदर हेयर ड्रेसर से मेरा लेना देना नहीं : एनके शर्मा
मैंने अब तक किसी को मकान या दुकान तुड़वाने की धमकी नहीं दी। मेरा नाम लेकर यदि कोई लोगों को धमकियां दे रहा है तो उसका मेरे साथ कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी मामले की जांच करके शख्स का पता लगाया जाएगा, जो मेरा नाम लेकर लोगों को धमकियां दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एनके शर्मा, एमएलए, हलका डेराबस्सी।

20 वर्षों से विधायक की कटिंग-शेव कर रहा हूं
मैं 20 वर्षों से विधायक एनके शर्मा के लिए निजी तौर पर कार्य कर रहा हूं। विधायक को जब भी जरूरत पड़ती है तो वह मुझे घर या दफ्तर बुलवाकर कटिंग-शेव कराते हैं। दुकानदारों की दुकानें तुड़वाने की धमकी देने के सवाल पर गोलमोल जवाब देते हुए फोन कट कर दिया।
- सुंदर कुमार, हेयर ड्रेसर, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed