{"_id":"5d9a47148ebc3e013662bab7","slug":"car-hits-activa-wife-died-husband-injured-mohali-news-pkl353009160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिवा को कार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टिवा को कार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालड़ू। तेज रफ्तार अक्सर किसी न किसी की जान ले लेती है। रविवार को एक तेज रफ्तार व लापरवाही से जा रही कार की चपेट में एक एक्टिवा आ गई। टक्कर लगने से एक्टिवा पर सवार पति-पत्नी में से पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौकेे से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि बीती रात लालड़ू स्थित गुगा माड़ी के निकट आईटीआई चौक की ओर एक्टिवा पर पति-पत्नी शाहीन प्रीत कौर (34) व मनजिंदर सिंह को एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का टायर शाहीन प्रीत कौर की छाती से निकल गया। वहीं पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल सेक्टर 32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे दो जुड़वा बच्चे छोड़ गई है। उसके पति का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।