{"_id":"6a9c7d7da074cb03e10ac9cf","slug":"residents-distressed-by-the-dilapidated-state-of-the-adda-jhuggi-cremation-ground-lack-of-facilities-mohali-news-c-71-1-mli1017-146643-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अड्डा झुगियां श्मशान घाट की बदहाली से लोग परेशान, सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अड्डा झुगियां श्मशान घाट की बदहाली से लोग परेशान, सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला-जीरकपुर हाईवे पर गांव अड्डा झुगियां के श्मशान घाट की बदहाल हालत को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी से गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि श्मशान घाट की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य सुविधाओं की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। श्मशान घाट के अंदर और आसपास गंदगी का अंबार है। प्रवेश मार्ग पर जंगली घास उगी है, पानी जमा होने से आवागमन मुश्किल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। जीरकपुर नगर परिषद का नेतृत्व भी इसी पार्टी के पास है। वार्ड नंबर-24 की पार्षद परविंदर कौर भी आम आदमी पार्टी से संबंधित हैं। इसके बावजूद श्मशान घाट की यह स्थिति व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। लोगों ने यह भी बताया कि श्मशान घाट के प्रवेश द्वार पर गेट तक नहीं है। दुख की घड़ी में जलभराव, जंगली घास और गंदगी जैसी समस्याएं परेशानी बढ़ा देती हैं।
सुविधाओं का अभाव और गंदगी
श्मशान घाट जैसी महत्वपूर्ण जगह पर नियमित सफाई और उचित रखरखाव जरूरी है। प्रवेश मार्ग के आसपास जंगली घास और जलभराव की समस्या बनी हुई है। सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से प्रवेश द्वार पर गेट जैसी मूलभूत सुविधा होनी चाहिए। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन समस्याओं से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिवारों का दुख बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद और प्रशासन से श्मशान घाट का जल्द जायजा लेने की मांग की है। उन्होंने नियमित साफ-सफाई, जलभराव के समाधान और रास्ते की मरम्मत की अपील की है। प्रवेश द्वार पर गेट लगाने सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
सोमवार को मौके का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद आवश्यक कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा। - मेजर सिंह, जेई, नगर परिषद, जीरकपुर