फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   50 teachers honored with State Awards on Teachers' Day

Mohali News: शिक्षक दिवस पर 50 शिक्षक राज्य पुरस्कार से सम्मानित

Sun, 06 Sep 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
50 teachers honored with State Awards on Teachers' Day
मोहाली। शिक्षक दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 50 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें 21 प्राथमिक और 29 माध्यमिक शिक्षक शामिल रहे। इसमें 10 शिक्षकों को यंग टीचर अवॉर्ड, चार को विशेष शिक्षक पुरस्कार और छह को प्रशासनिक पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि कभी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े राज्यों में गिना जाने वाला पंजाब अब प्राथमिक शिक्षा में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सपना पंजाब को दुनिया का शिक्षा का केंद्र बनाना है। सरकार के शिक्षा सुधारों का असर स्कूलों के बुनियादी ढांचे से लेकर विद्यार्थियों के प्रदर्शन तक दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में 27वें स्थान पर था, जबकि अब प्राथमिक शिक्षा में राज्य पहले स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और सरकार की ओर से किए गए सुधारों को दिया।
विज्ञापन

सीएम मान ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दिलाने पर जोर दिया है। 234 प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारियों को सिंगापुर, 152 हेडमास्टरों को आईआईएम अहमदाबाद और 144 प्राथमिक शिक्षकों को फिनलैंड की तुर्कू यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जबकि 16,348 स्कूलों में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ‘बिजनेस ब्लास्टर’ कार्यक्रम का जिक्र कर कहा कि 1.83 लाख विद्यार्थियों को 10.32 करोड़ रुपये की सीड मनी दी गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार मांगने वालों की जगह रोजगार देने वाला बनाना है। उन्होंने बताया कि पहली बार सरकारी स्कूलों के 881 विद्यार्थियों ने जेईई और नीट की परीक्षा पास की है। पीटीएम में अभिभावकों की भागीदारी भी बढ़ी है। पिछली पीटीएम में 24 लाख से अधिक अभिभावक शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह, शिक्षा सचिव सोनाली गिरि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed