फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   KAVA alleges lack of facilities at ABC; employees facing difficulties

Mohali News: कावा ने लगाया एबीसी में सुविधाओं का अभाव, कर्मचारी हो रहे परेशान

Sun, 06 Sep 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
KAVA alleges lack of facilities at ABC; employees facing difficulties
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बोले- सुविधाओं की नहीं है कमी, कर्मचारियों का शौचालय जल्द होगा पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। भबात क्षेत्र के एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में कुत्तों की नसबंदी का काम चल रहा है। हालांकि, सेंटर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर कावा संस्था और नगर परिषद के बीच मतभेद सामने आए हैं। संस्था ने डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए पर्याप्त शौचालय न होने का आरोप लगाया है। नगर परिषद ने वर्ष 2026 में कावा संस्था को करीब 33 लाख रुपये में लगभग दो हजार कुत्तों की नसबंदी का काम सौंपा था। संस्था के प्रदीप बजाज ने बताया कि पांच महीनों में करीब 750 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। बजाज ने आरोप लगाया कि शौचालय के लिए ढांचा तैयार होने के बावजूद पांच महीने बाद भी काम पूरा नहीं हुआ, जिससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।

इस मामले में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी परमिंदर सिंह भट्टी का कहना है कि डॉक्टरों के लिए दो शौचालय पहले से उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जिस ढांचे की बात हो रही है, वह नगर परिषद के कर्मचारियों के लिए है। उसका काम सफेदी के कारण रोका गया है, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे और सेंटर में मौजूद कुत्तों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed