फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bhajan singer Hansraj Raghuvanshi was demanded a ransom of 15 lakh rupees by his follower

Mohali News: भजन गायक हंसराज रघुवंशी से उनके फॉलोअर ने मांगी 15 लाख की रंगदारी

Mon, 27 Oct 2025 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bhajan singer Hansraj Raghuvanshi was demanded a ransom of 15 lakh rupees by his follower
मोहाली। प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी को परिवार समेत उनके ही एक फॉलोअर ने लॉरेंस और गोल्डी बराड़ से मरवाने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी है। मध्य प्रदेश के मंडीदीप हिमांशु मेरा सिटी के रहने वाले राहुल कुमार नागडे ने भजन गायक हंसराज रघुवंशी के सिक्योरिटी गार्ड को व्हाट्सएप कॉल कर यह धमकी दी है। 4 मिनट 25 सेकेंड की ऑडियो रिकार्डिंग में भजन गायक हंसराज रघुवंशी को गोल्डी बराड़ से मरवाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

धमकी एक महीने पहले (15 सितंबर) को मिली थी लेकिन आरोपी की वॉयस रिकार्डिंग पुलिस को देने के उपरांत रिकार्डिंग के आधार पर निजी सिक्योरिटी गार्ड विजय कटारिया के बयान पर राहुल नागडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लॉरेंस व गोल्डी बराड़ के नाम से मोहाली में सिंगर, बिजनेसमैन, फार्मा कंपनी के मलिक तक को भी रंगदारी व जान से मारने की धमकियां आ चुकी हैं। पुलिस का मानना है कि कई मामलों में लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ का नाम इस्तेमाल किया जाता है, इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है कि राहुल नागड़े का उक्त गैंगस्टरों से संपर्क है या नहीं या फिर उनके नाम का इस्तेमाल कर भजन गायक को डराया व धमकाया गया है।
विज्ञापन


उज्जैन के महाकाल मंदिर में वर्ष 2021-22 में राहुल कुमार नागड़े की मुलाकात हंसराज रघुवंशी से पहली बार हुई थी। एफआईआर के अनुसार उसने रघुवंशी की नजरों में खुद को बड़ा भक्त साबित किया और नजदीकियां बनाई। खुद को हंसराज रघुवंशी का छोटा भाई बताता था, राहुल रघुवंशी नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया। उसने हंसराज रघुवंशी से इस अकाउंट को फॉलो करवा लिया। हंसराज रघुवंशी की शादी में शामिल हुआ और उसके रिश्तेदारों से संपर्क बना लिया। वह हंसराज रघुवंशी की महिला फॉलोअर को मिलवाने के लिए उन्हें अपने साथ ले जाता था। यह बात मालूम होने पर हंसराज रघुवंशी ने उससे दूरियां बना ली। उसने रिकार्डिंग में कहा कि जैसे टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की हत्या हुई थी वैसे ही वह उसकी हत्या करवा देगा क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई उसे स्पोर्ट करता है। गोल्डी बराड़ के साथ उसके निजी संबंध हैं। उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई की दूसरी कॉपी बताया। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले के घटनाक्रम
- मोहाली में आईटी कंपनी चलाने वाले गुरजोत सिंह को 12 सितंबर को फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया और 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

- एक वर्ष पहले मोहाली के दो बिजनेसमैन सेक्टर-91 निवासी मोहित ग्रोवर जिनकी मेडिकल की फैक्टरी है और सेक्टर-78 के प्रॉपर्टी डीलर बसंत से गोल्डी बराड़ ने रंगदारी मांगी थी। गैंगस्टर ने मोहित ग्रोवर को कारोबार में हिस्सेदार बनाने के लिए कहा तो प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ मांगे थे।

- पंजाबी प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के मोहाली सेक्टर-71 स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। हमलावरों ने घर के बाहर पर्ची फेंककर रंगदारी की मांग की थी। उन्होंने खुद को काला राणा और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताया था।




शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मध्य प्रदेश का है। उसकी गिरफ्तारी के बाद साफ होगा कि वह गोल्डी बराड़ व लॉरेंस के संपर्क में है या नहीं। -सतिंदर सिंह, एसएचओ थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed