{"_id":"5d65971c8ebc3e017833fcc6","slug":"against-wine-shop-mohali-news-pkl3487807157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में शराब ठेका न खुले, इसलिए ठेके के आगे पशु बांध लोगों ने किया प्रदार्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में शराब ठेका न खुले, इसलिए ठेके के आगे पशु बांध लोगों ने किया प्रदार्शन
Wed, 28 Aug 2019 07:04 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने जताया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-69 में दोबारा शराब ठेके के शटर न खुल पाए, इसके लिए अब इलाके के लोग आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। मंगलवार को लोगों ने ठेके के शटर के आगे पशुओं को बांधकर प्रदर्शन किया। इलाके के लोग पूूरा दिन वहीं पर डटे रहे।
विज्ञापन
लोगों ने साफ कहा है कि जब तक ठेके का यहां से नहीं उठाया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। लोगों का कहना है कि इस ठेके को लेकर प्रशासन की नीयत साफ नहीं लग रही है। इससे पहले जहां भी शराब ठेके का लोगों द्वारा विरोध किया गया, उसे हटाया जाता रहा है पर यहां ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
मंगलवार को शराब ठेेके के सामने धरने पर बैठे गांव निवासी गुरमीत सिंह कुंभड़ा, कमलप्रीत सिंह बन्नी, जगदीश सिंह कुंभड़ा, नरिंदर बीबू, जगतार सिंह कुंभड़ा, राकेश लखोतरा आदि ने बताया कि लोगों द्वारा लगातार संघर्ष करने के बावजूद गमाडा और एक्साइज विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे इलाकावासियों में काफी रोष पाया जा रहा है। शराब ठेके को एक्साइज विभाग जबरन खुलवाना चाहता है पर लोग ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांव कुंभड़ा और सेक्टर-68 व 69 के लोगों ने ठेके के सामने टेंट लगाकर पक्का धरना शुरू कर दिया है। जब तक ठेका यहां से नहीं उठाया जाएगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि एक्साइज विभाग और गमाडा के अधिकारी शराब ठेकेदार के साथ मिलकर सरेआम नियमों की उल्लंघना कर रहे हैं।
जहां ठेका खोला गया है, वहां साथ में ही अस्पताल है। वहीं सामने मंदिर और स्कूल है। धरने में शाम को सेक्टर-68 के पार्षद बोबी कंबोज भी इलाकावासियों के साथ धरने पर बैठे। साथ ही कई समाजसेवी संस्थाओं और इलाके की रेजिडेंट एसोसिएशनों भी धरने को समर्थन दिया।