{"_id":"603bfd238ebc3ee97b52a029","slug":"a-young-man-died-due-to-current-in-fatehgarh-village-of-kurali-mohali-news-pkl4055734191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराली के गांव फतेहगढ़ में करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुराली के गांव फतेहगढ़ में करंट से युवक की मौत
विज्ञापन

कुराली। गांव फतेहगढ़ के युवा किसान की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह खेतों में पानी देने के लिए मोटर चलाने लगा था। इसी दौरान उसे अचानक करंट लग गया। इस मामले में पुलिस ने धारा-174 की कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक राजविंदर सिंह उर्फ काका अपने खेतों में ट्यूबवेल से पानी देने के लिए बिजली की मोटर चलाने गया था। इसी दौरान उसको बिजली के करंट का जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर गया। इस पर गांव के युवकों ने उसे कुराली के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन यहां जांच के बाद डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। राजविंदर अपने परविार में अकेला कमाने वाला था। उसके परिवार में पत्नी के साथ दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया।