फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A delegation of the Punjab Mandi Board Employees Union met the chairman and submitted a memorandum of demands.

Mohali News: पंजाब मंडी बोर्ड कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन से मिला, मांग पत्र सौंपा

Fri, 14 Nov 2025 12:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
A delegation of the Punjab Mandi Board Employees Union met the chairman and submitted a memorandum of demands.
मोहाली। पंजाब मंडी बोर्ड कर्मचारी यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब मंडी भवन सेक्टर-65ए मोहाली में मंडी बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। यूनियन ने अपने मांग पत्र में फेज-11 की नई फल एवं सब्जी मंडी को गमाडा को ट्रांसफर न करने, सीधी भर्ती बहाल करने, रिटायरमेंट के बाद किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को अनुबंध या आउटसोर्सिंग के आधार पर नियुक्त न करने, तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देय भुगतान और पेंशनरों का बकाया तुरंत जारी करने की मांग की। इसके अलावा यूनियन ने सीधी खरीद संबंधी नियमों में दर्ज उपबंधों को समाप्त करने, प्रोसेसिंग यूनिटों पर मार्केट फीस लगाने, और बाहरी राज्यों से पंजाब में बेचे जाने वाले माल पर नियम 30(ए) के तहत नोटिफिकेशन जारी कर मार्केट फीस लागू करने की भी मांग की। इस अवसर पर यूनियन के प्रधान सुरिंदर सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान गुरप्रीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी मुकेश कुमार, संयुक्त सचिव गुरजीत सिंह, कैशियर भूपिंदर सिंह, और प्रेस सचिव हरीश प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed