फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh Administration Project to develop City

नौ करोड़ से बदलेगी सूरत

Tue, 20 Feb 2018 05:43 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration Project to develop City
नौ करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत, प्रस्तावों को मिली मंजूरी
विज्ञापन

जल्द ही कंपनियों को अलॉट किया जाएगा काम, आम लोगों को मिलेगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में जल्द ही विकास का पहिया घूमेगा। नगर निगम की सोमवार को हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए, जिससे मोहाली शहर के विकास की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद एक बार फिर जग गई है। इस दौरान मोहाली शहर के विकास कार्यों से जुड़े करीब नौ करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। उस पर निगम की ओर से पक्की मुहर लगाए जाने की बात कही जा रही है।
बैठक में टेबल आइटमों के रूप में शामिल किए गए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजे गए 1.42 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को भी शामिल किया गया था। निगम कमिश्नर संदीप हंस ने बताया की बैठक में शहर के विकास से जुड़े प्रस्तावों को कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किए गए हैं। बैठक के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करवाए जाने वाले विकास कार्यों के लिए जारी किए गए टेंडरों के लिए सबसे कम रकम की बोली देने वाले फार्मों को वर्क ऑर्डर जारी करने का फैसला लिया गया है। यह काम जल्द ही शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कमेटी की बैठक में पास किए गए कार्यों में शहर के डंपिंग ग्राउंड मैदान के रखरखाव के काम अलॉट करने, फेस-1, 2, 5, 6, 7 सेक्टर-69, 70, 71 और फेज-11 के कम्युनिटी सेंटरों की मरम्मत करवाने के काम शामिल हैं। शहर के विभिन्न फेसों में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर पेवर ब्लॉक बनाना, शहर के विभिन्न वार्डों में पेवर ब्लॉक, फुटपाथ, कर्व चैनलों की मरम्मत और अन्य कार्य शामिल हैं। संदीप हंस ने बताया कि इसके अलावा बैठक में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोहाली शहर के विभिन्न फेजों में बरसाती पानी की निकासी और जाम होने वाली सीवर लाइनों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए प्रस्तुत किए गए। करीब 1.42 करोड़ के प्रस्तावों पर मंजूरी दी जा चुकी है। मेयर कुलवंत सिंह का कहना है कि शहरवासियों की ओर से उनको शहर के विकास की जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। मेयर ने कहा कि सोमवार की बैठक में पास किए गए प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई है और शहर के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed