फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बाबा गोसाई आणा के पास अंडर ब्रिज का काम शुरू

बाबा गोसाई आणा के पास अंडर ब्रिज का काम शुरू

Sat, 17 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बाबा गोसाई आणा के पास अंडर ब्रिज का काम शुरू
डेरा बाबा गोसाई आणा के पास अंडरब्रिज का काम शुरू
विज्ञापन

कुराली। लंबे समय से फाटकों की समस्या झेल रहे स्थानीय अनाज मंडी और कई कॉलोनियों सहित दर्जनों गांवों के लोगों को राहत मिलने जा रही है। प्राचीन डेरा बाबा गोसाई आणा के फाटक पर अंडरब्रिज बनने से शहर वासियों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। लोगों की मांग पर इस फाटक पर अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अब इस फाटक पर लोगों को घंटों इंतजार नहीं करना होगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च आएगा। इस अंडरब्रिज में 18 ब्लॉक लगेंगे, जो बनकर तैयार हो चुके हैं। आगामी रविवार को सुबह 9:20 से शाम 7:20 तक सभी गाड़ियां बंद रहेंगी। इस निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे पूर्व कैबिनट मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय तत्कालीन रेलवे मंत्री पवन बंसल के कार्यकाल में हलके में कई अंडरब्रिज पास करवाए थे। उन्होंने कहा कि बडाली रोड पर अंडरब्रिज बना दिया गया, जबकि डेरा बाबा गोसाई आणा के पास जगह न मिलने कारण अंडरब्रिज नहीं बन पाया था। उन्होंने कहा कि इस अंडरब्रिज से लोगों को सुविधा होगी। इस मौके पर जैलदार सतविंदर सिंह चैड़िया, पंकज गोयल, यूथ प्रधान रमाकांत कालिया, हैप्पी धीमान, सुखवीर चौधरी, पवन सिंगला, दिनेश गौतम, महिला कांग्रेस प्रधान परमजीत कौर, कमलेश चुघ, मोनिका सूद और मनोज कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed