फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एयरपोर्ट रोड पर अब खतरनाक ग्रिलें दे रही है हादसों को न्यौता

एयरपोर्ट रोड पर अब खतरनाक ग्रिलें दे रही है हादसों को न्यौता

Mon, 12 Feb 2018 01:45 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड पर अब खतरनाक ग्रिलें दे रही है हादसों को न्यौता
एयरपोर्ट रोड पर टूटी ग्रिलें दे रहीं हादसों को न्योता
विज्ञापन

जगह-जगह टूटी हैं ग्रिलें, गमाडा अधिकारियों को नहीं दिख रही
लोग हो रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
एयरपोर्ट रोड पर खस्ताहाल सड़क के बाद अब जगह-जगह टूटी ग्रिलें हादसों को न्योता दे रही हैं। इस ओर गमाडा की इंजीनियरिंग विंग ध्यान नहीं दे रहा है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जब कोई विभाग के इस विंग के अफसरों से बात करता है तो उनका जवाब भी बेतुका होता है। इस संबंध में मोहाली विकास मंच के प्रधान विनीत वर्मा का कहना है कि यह मामला काफी गंभीर है। वह कई बार मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठा चुके हैं पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 से लेकर आईआईएसईआर सेक्टर-81 तक एयरपोर्ट रोड के बीच में लगी लोहे की ग्रिलें जगह-जगह टूटी पड़ी हैं। कई जगह तो यह ग्रिलें रोड की ओर टूट कर निकली हुई हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। इस कारण पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। जबकि इस ओर गमाडा अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही। गमाडा के सभी वरिष्ठ अधिकारी इसी रोड से रोजाना गुजरते हैं।
विज्ञापन


सड़क पर अचानक आ जाते हैं लावारिस पशु
एयरपोर्ट रोड पर गमाडा की ओर से सड़क के बीच ग्रिलें लगाई गई थीं। रोड के दोनों ओर सुरक्षा के लिए रेल गार्ड नहीं लगाए गए, इसका खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ता है। क्योंकि आए दिन लावारिस जानवर अचानक वाहनों के आगे आ जाते हैं। जिससे सड़क हादसे होते हैं। बीते तीन सालों में गाड़ियों के सामने पशु के आने से पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटओवर ब्रिज की उठ चुकी है मांग
एयरपोर्ट रोड के दोनों ओर रिहायशी इलाका है, इसके अलावा गुरुद्वारा सिंह शहीदां भी है। साथ ही कई नामी संस्थान भी इस रोड पर हैं। इस रोड पर ट्रैफिक भी अधिक रहता है। नगर निगम की मीटिंग में भी कई बार यह मुद्दा उठ चुका है कि रोड पर फुटओवर ब्रिज बनने चाहिए ताकि लोग आसानी से रोड पार कर सकें, लेकिन इस ओर अब तक ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed