फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   minor, controversary, firing, three, injured

मामूली विवाद में फायरिंग, तीन घायल

Tue, 14 Jan 2014 10:13 PM IST
अमर उजाला, (माहिलपुर/होशियारपुर)
अमर उजाला, (माहिलपुर/होशियारपुर) Updated Tue, 14 Jan 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
minor, controversary, firing, three, injured
लोहड़ी की रात चब्बेवाल के अधीन पड़ते गांव डांडियां में मामूली तकरार में तैश में आए व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां दाग दी। घटना में दो लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन



इस दौरान दातर से हुए हमले में एक अन्य युवक भी घायल हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल, होशियारपुर में दाखिल करवाया गया है। इनमें से एक की हालत नाजुक है। चब्बेवाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन




डांडियां निवासी रशपाल सिंह ने बताया कि लोहड़ी की रात गांव में धूना जलाया जाता है। रात नौ बजे के करीब वह अपने भाई किशन सिंह और भतीजों रविंदर सिंह व परमिंदर सिंह के साथ वहां माथा टेकने गया था। माथा टेकने के बाद तीनों दुकान से मूंगफली लेने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ देर बाद धूने के पास बैठे रशपाल व अन्य गांववासियों को साथ की गली में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह उस ओर भागे तो देखा कि किशन सिंह, रविंदर सिंह और परमिंदर सिंह तीनों लहूलुहान गली में पड़े थे। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने अपने साथियों की मदद से तीनों घायलों को सिविल अस्पताल होशियारपुर दाखिल करवाया।



सिविल अस्पताल में उपचाराधीन किशन सिंह ने बताया कि वह सभी मूंगफली लेने जा रहे थे तो रास्ते में अवतार सिंह से उनकी कहासुनी हो गई। उनकी उससे पुरानी रंजिश चल रही है। बात हाथापाई तक आ गई।


तैश में आए अवतार सिंह के साथ तीन और हमलावरों ने उन पर दातर से हमला कर दिया और अवतार सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से किशन सिंह पर गोली चला दी, जो उसकी बाई जांघ के आरपार निकल गई। यह देखकर रविंदर सिंह ने अवतार सिंह के हाथ से रिवाल्वर छीनने की कोशिश की तो एक गोली उसके बायें जबड़े को चीरते हुए निकल गई।



चब्बेवाल पुलिस ने अवतार सिंह निवासी डांडियां और उसके तीन साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। रविंदर सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed