फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Minister Ravneet Bittu say on statement of Rahul gandhi no difference between Rahul Gandhi and Pannu

राहुल गांधी और पन्नू में कोई फर्क नहीं: मंत्री रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, दिया चैलेंज

Wed, 11 Sep 2024 10:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Sep 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Minister Ravneet Bittu say on statement of Rahul gandhi no difference between Rahul Gandhi and Pannu
आरसीएफ कपूरथला में पहुंचे मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू। - फोटो : संवाद

अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर भारत में जहां विरोध की लहर बढ़ चुकी है। वहीं बुधवार को पहली बार रेल कोच फैक्टरी पहुंचे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए पलटवार किया।

विज्ञापन


अमेरिका में राहुल के बयान पर बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी का यहां (भारत) पर जी नहीं लगता है। उनकी कई कमजोरियां हैं, क्योंकि उसका सबकुछ विदेशी है। इसलिए ही वह विदेश जाकर ऐसी बातें करता हैं। इस बार तो उसने कमाल कर दी। इस बार तो उसने आग में घी डालने का काम किया है। जहां पर रेफरेंडम चलता है, जहां पन्नू जैसे देश को तोड़ने की बात करते हैं, वहां जाकर जो बात राहुल करते हैं, यहां क्यों नहीं करते। 
विज्ञापन




राहुल गांधी को बिट्टू का चैलेंज
उन्होंने चैलेंज किया कि वह ऐसा कोई एक इंसान दिखा दें, जिसे भारत में पगड़ी पहनने, कड़ा पहनने या गुरुद्वारा साहिब जाने की इजाजत नहीं है। राहुल के अनुसार अगर ऐसा है तो सवाल यह उठता है कि ऐसा करने से रोकता कौन है, यह तो बताएं। बिट्टू ने कहा कि मैं तो उस पार्टी में रहा हूं और राहुल गांधी के सबसे करीब रहा हूं। राहुल गांधी अपनी बात करें, सिखों को न भड़काएं। असल बात तो यह है कि मोदी व भाजपा को देखकर उसकी चीखें निकल रही है। सिखों को छेड़कर वह पीएम की कुर्सी हासिल करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने किया रेफरेंडम का समर्थन
एक सवाल के जवाब में रवनीत बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी ने रेफरेंडम का 100 फीसदी समर्थन किया है। राहुल गांधी ने उनकी हां में हां पूरी तरह से मिला दी। आज राहुल गांधी व गुरपतवंत सिंह पन्नू में कोई फर्क नहीं है। क्योंकि इनके पास फंड नहीं है और यह गर्मख्यालियों से फंड एकत्रित करना चाहते हैं। 

विदेशों में बढ़ रहे गर्मख्याली  
एक सवाल के जवाब में बोले कि इनके बयान से देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि विदेशों में गर्मख्यालियों का आंकड़ा बढ़ रहा है। डोंकी बनकर जाने वाले ऐसे युवाओं को पन्नू एंड कंपनी संभालने का काम कर रही हैं। ये आकंड़ा हजारों में पहुंच चुका है। पंजाब में सिख लीडर की कमी महसूस हो रही है। इसलिए ऐसे इश्यू खड़े हो रहे हैं। 


बिट्टू ने जताई हैरानी
पांच तख्तों को जोड़ने वाली ट्रेन के सवाल पर बिट्टू ने कहा कि इस पर जरूर गौर किया जाएगा। आरसीएफ में सरबत दा भला ट्रेन का स्टापेज होने के बावजूद न रुकने पर हैरानी जताई और इस पर जल्द अमल होगा। कपूरथला के आसपास अंडरब्रिज के निर्माण के लिए जिला भाजपा प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल को पत्र भेजने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed