{"_id":"63b138c293046a0e3e35f2c2","slug":"meteorological-department-issued-two-day-orange-alert-in-haryana-and-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पंजाब-हरियाणा में लौटेगा घना कोहरा, रात में बढ़ेगी सर्दी, जानें- मौसम का पूरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पंजाब-हरियाणा में लौटेगा घना कोहरा, रात में बढ़ेगी सर्दी, जानें- मौसम का पूरा हाल
Sun, 01 Jan 2023 01:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Jan 2023 01:14 PM IST
सार
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार से हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है। उत्तरी बर्फीली हवाओं का असर पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर दिखेगा। चंद्रमोहन ने कहा कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शीतलहर से तीन दिन तक राहत मिली थी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाई घनी धुंध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब-हरियाणा में तीन दिन की राहत के बाद फिर से कड़ाके की सर्दी लौटेगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रात के तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है। साथ ही, शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। कई इलाकों में घना कोहरा छाएगा। एक दो इलाकों में दृश्यता शून्य से 20 मीटर तक दर्ज किए जाने के आसार हैं।
विज्ञापन
29 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद ऊंची पहाड़ियों पर अच्छी बर्फबारी हुई है। लगभग सभी चोटियां बर्फ से लदी हुई हैं। पश्चिमी विक्षोभ अब गुजर चुका है। ऐसे में बर्फीली हवाएं फिर से मैदानी इलाकों की ओर आएंगी, जो तापमान गिराएंगी। दिन का तापमान भी दस डिग्री से नीचे आ सकता है। इससे दोनों राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। फिलहाल पांच जनवरी तक मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं आएगा। बारिश की भी संभावना नहीं है। शनिवार को बठिंडा का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, वहीं हरियाणा के सिरसा का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार से हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है। उत्तरी बर्फीली हवाओं का असर पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर दिखेगा। चंद्रमोहन ने कहा कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शीतलहर से तीन दिन तक राहत मिली थी। शनिवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6.0 से 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 17.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री रहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में और गिरेगा तापमान
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अन्य वर्षों की तुलना में इस साल ठंड के मौसम में उत्तर भारत में कम बारिश हुई है। इसका असर भी मौसम पर पड़ा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में रात का तापमान और गिर सकता है। अगले दो दिनों तक लोगों को हल्की धुंध का भी सामान करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले पांच दिनों में दिन और रात के तापमान में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।