{"_id":"6358aba01abd952b56163109","slug":"massive-fire-breaks-out-at-furniture-house-in-punjab-hoshiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Fire: होशियारपुर में देर रात फर्नीचर हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Fire: होशियारपुर में देर रात फर्नीचर हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Wed, 26 Oct 2022 09:08 AM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:08 AM IST
सार
आग लगने का अंदेशा आतिशबाजी गिरने से जताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग से सबकुछ राख हो गया। मालिक सरबजीत सिंह के अनुसार, आग से लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
fire in punjab
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के होशियारपुर के सुखियाबाद इलाके में देर रात फर्नीचर हाउस में भीषण आग लग गई। आग लगने से भारी नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग की चपेट में आने से तैयार फर्नीचर के साथ-साथ लकड़ी, प्लाईवुड, फोम, कपड़ा और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान आग ने भयंकर रूप ले लिया और वहां खड़े दो वाहन भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने का अंदेशा आतिशबाजी गिरने से जताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग से सबकुछ राख हो गया। मालिक सरबजीत सिंह के अनुसार, आग से लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन