फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Martyr Lance Naik Baljeet cremated with military honours in Rupnagar

Punjab: शहीद बलजीत का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पत्नी के हाथों से अभी नहीं उतरा था शादी का चूड़ा

Thu, 19 Sep 2024 07:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Sep 2024 07:50 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए रोपड़ के नूरपुरबेदी के गांव झच्ज लांस नायक बलजीत सिंह का वीरवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। 

विज्ञापन
Martyr Lance Naik Baljeet cremated with military honours in Rupnagar
शहीद बलजीत सिंह को निहारती पत्नी अमनदीप कौर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के रूपनगर (रोपड़) जिले के ब्लॉक नूरपुरबेदी के गांव झच्ज के सेना के जवान लांस नायक बलजीत सिंह जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए थे। वीरवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका गांव में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद लांस नायक की अंतिम यात्रा और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। भारत माता जय के नारे के बीच बलिदानी बलजीत सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने शहीद बलजीत सिंह अमर रहे के नारे लगाए। 
विज्ञापन


लांस नायक बलजीत सिंह (29) पुत्र संतोख सिंह भारतीय सेना की 57 इंजीनियर रेजीमेंट की 2 पैरा स्पेशल फोर्स में तैनात थे। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान उनकी गाड़ी मंजाकोट क्षेत्र में 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस गाड़ी में अन्य 4 सैन्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि बलजीत सिंह शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को शहीद बलजीत सिंह का पार्थिव शरीर स्थानीय पुलिस स्टेशन से लेकर आई। शहीद की पत्नी अमनदीप कौर, माता सुखविंदर कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। बलजीत सिंह की नौ महीने पहले ही शादी हुई थी। पत्नी अमनदीप कौर के हाथों से अभी तक शादी का चूड़ा नहीं उतरा था। वहीं, बलजीत के पिता की सात महीने पहले ही मौत हुई थी।



शहीद के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाया गया, जहां चंडी मंदिर से पहुंची टुकड़ी ने हवाई फायर करके शहीद को सलामी दी। हलका रूपनगर के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने कहा कि शहीद की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed