फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   married woman commit suicide

प्रेम विवाह करके आई थी, 5 महीने बाद ही उठी अर्थी

Wed, 04 Sep 2013 01:10 AM IST
नवांशहर/ब्यूरो
नवांशहर/ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
married woman commit suicide

पड़ोस के लड़के के साथ पांच महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली एक युवती की मंगलवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन


बंगा पुलिस ने मृतका के पिता मोहन लाल की शिकायत के आधार पर उसके पति, सास-ससुर, ननद और चाचा ससुर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार रुबीना ने लगभग पांच महीने पहले अपने घर के सामने रहने वाले मनदीप सिंह के साथ कोर्ट में शादी की थी।

अस्पताल से पुलिस को जब सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे डीएसपी (डिटेक्टिव) हरदीप कुमार और एसएचओ सदर बंगा परमिंदर सिंह ने मामले की जांच शुरू की। घर के पंखे से चुनरी लटक रही थी।

डीएसपी हरदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। डॉ. मनप्रीत कौर ने कहा कि रुबीना के गले पर निशान थे।
विज्ञापन


एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि मृतक रुबीना के  पिता मोहन लाल के बयानों पर पुलिस ने उसके ससुर प्रकाश, पति मनदीप कुमार, सास गुरमेज कौर, ननद मनजीत कौर तथा चाचा ससुर बलवीर चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed