{"_id":"d23b255ea6bd23139f7775c55bef357e","slug":"married-woman-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करके आई थी, 5 महीने बाद ही उठी अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह करके आई थी, 5 महीने बाद ही उठी अर्थी
नवांशहर/ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोस के लड़के के साथ पांच महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली एक युवती की मंगलवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
बंगा पुलिस ने मृतका के पिता मोहन लाल की शिकायत के आधार पर उसके पति, सास-ससुर, ननद और चाचा ससुर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार रुबीना ने लगभग पांच महीने पहले अपने घर के सामने रहने वाले मनदीप सिंह के साथ कोर्ट में शादी की थी।
अस्पताल से पुलिस को जब सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे डीएसपी (डिटेक्टिव) हरदीप कुमार और एसएचओ सदर बंगा परमिंदर सिंह ने मामले की जांच शुरू की। घर के पंखे से चुनरी लटक रही थी।
डीएसपी हरदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। डॉ. मनप्रीत कौर ने कहा कि रुबीना के गले पर निशान थे।
विज्ञापन
एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि मृतक रुबीना के पिता मोहन लाल के बयानों पर पुलिस ने उसके ससुर प्रकाश, पति मनदीप कुमार, सास गुरमेज कौर, ननद मनजीत कौर तथा चाचा ससुर बलवीर चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन