{"_id":"e122ed569b735ecdc38636c1b04cd829","slug":"markfed-s-dm-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कफेड डीएम एक लाख रिश्वत लेते काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्कफेड डीएम एक लाख रिश्वत लेते काबू
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 20 Sep 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में पंजाब विजिलेंस विभाग की टीम ने शुक्रवार की शाम सर्किट हाउस से मार्कफेड के जिला प्रबंधक केपीएस धालीवाल को एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मार्कफेड जगरांव के प्रबंधक जसवंत सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पिछले धान सीजन में जसवंत सिंह ने आढ़तियों से करीब डेढ़ लाख बोरी अनाज भरने के लिए ली थी। इसकी अंदाजन कीमत 45 लाख रुपये थी। अब आढ़ती बोरियां वापस मांग रहे थे।
जसवंत सिंह बार बार कह रहा था कि आढ़ती उससेे बोरियां मांग रहे हैं। धालीवाल ने विभागीय जांच में फंसाने की धमकी देकर जसवंत सिंह से तीन लाख रुपये की मांग की। इसके बाद जसवंत ने विजिलेंस को इसकी जानकारी दी। विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को सर्किट हाउस मेें आरोपी दबोच लिया।