फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mansa Court Order CM Bhagwant Mann to Appear Personally on May 1 Former MLA Manshahia

मानसा कोर्ट का आदेश: एक मई को खुद पेश हों सीएम भगवंत मान, पूर्व विधायक मानशाहिया ने दर्ज करवाया था मामला

Wed, 29 Apr 2026 08:57 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 29 Apr 2026 08:57 AM IST
सार

मानसा के पूर्व विधायक नजर सिंह मानशाहिया ने सीएम भगवंत मान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। 

विज्ञापन
Mansa Court Order CM Bhagwant Mann to Appear Personally on May 1 Former MLA Manshahia
सीएम मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

मानसा के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजिंदर सिंह नागपाल की अदालत ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को एक मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


मानसा के पूर्व विधायक नजर सिंह मानशाहिया द्वारा सीएम मान के खिलाफ मामला दायर किया गया था। आरोप है कि जुलाई 2019 में पार्टी छोड़ने के बाद संगरूर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके चलते मामला अदालत में पहुंचा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछली सुनवाई में मुख्यमंत्री की वीडियो माध्यम से हाजिरी लगाने की अर्जी अदालत ने खारिज कर दी थी और उन्हें 28 अप्रैल को स्वयं उपस्थित होने को कहा गया था। हालांकि मंगलवार को भी वे आवश्यक व्यस्तता के कारण अदालत में पेश नहीं हो सके। अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि अगली तारीख पर भी यदि वे उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी जमानत रद्द की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed