{"_id":"6a9c38374c8cc120eb01c65a","slug":"congress-reshuffles-organisation-appoint-new-state-incharge-and-general-secretart-bhupesh-baghel-sachin-pilot-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने किया बड़ा फेरबदल: पंजाब से बघेल की जगह सचिन पायलट को मौका, कई नेताओं की जिम्मेदारी बदली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने किया बड़ा फेरबदल: पंजाब से बघेल की जगह सचिन पायलट को मौका, कई नेताओं की जिम्मेदारी बदली
Sat, 05 Sep 2026 09:11 PM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:11 PM IST
सार
कांग्रेस ने शनिवार को संगठन में व्यापक बदलाव करते हुए कई राज्यों के लिए नए नेताओं की जिम्मेदारियां तय कीं। पार्टी ने भूपेश बघेल को असम, सचिन पायलट को पंजाब और रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी बनाया है। सुरजेवाला कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने शनिवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सचिन पायलट को चुनावी राज्य पंजाब का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने भूपेश बघेल की जगह ली है। बघेल को इसी पद पर असम का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है। हालांकि, वह कर्नाटक के प्रभारी भी बने रहेंगे। कर्नाटक में हाल ही में सत्ता का सुचारू हस्तांतरण हुआ है।
पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि गुजरात में विधानसभा चुनाव अगले साल बाद में होंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से अलग-अलग राज्यों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव और प्रभारी के तौर पर फिर से जिम्मेदारियां सौंपी हैं और नियुक्तियां की हैं।
पंजाब में क्यों किया गया बदलाव?
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पंजाब और गुजरात जैसे चुनावी राज्यों में महासचिव प्रभारियों को बदलने के अलावा छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रभारियों में भी बदलाव किया है। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए पंजाब कांग्रेस में जल्द ही कुछ और बदलाव किए जा सकते हैं। फिलहाल गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस में कई धड़े हैं।
विज्ञापन
नए प्रभारियों और महासचिवों की सूची
पदमुक्त हुए नेता
कांग्रेस पार्टी ने संगठन से विदा हो रहे निवर्तमान महासचिवों/प्रभारियों के योगदान की सराहना की है। संगठन में फेरबदल के चलते जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर को पद से हटाया गया। वहीं, मुकुल वासनिक कांग्रेस के महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।
पार्टी ने जितेंद्र सिंह को असम के महासचिव प्रभारी और मुकुल वासनिक को गुजरात के महासचिव प्रभारी के पद से हटा दिया है। दोनों को गांधी परिवार के करीबी नेताओं के तौर पर माना जाता है। टैगोर तेलंगाना के प्रभारी थे। पार्टी के विजय की टीवीके के साथ सत्ता में आने के बाद उन्हें हाल ही में तमिलनाडु कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

- भूपेश बघेल: महासचिव/प्रभारी, असम
- रणदीप सिंह सुरजेवाला: महासचिव/प्रभारी, गुजरात (इसके साथ ही कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी)
- सचिन पायलट: महासचिव/प्रभारी, पंजाब
- सुखदेव भगत: प्रभारी, छत्तीसगढ़
- डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद: प्रभारी, महाराष्ट्र
- पीवी मोहन: प्रभारी, आंध्र प्रदेश
पदमुक्त हुए नेता
कांग्रेस पार्टी ने संगठन से विदा हो रहे निवर्तमान महासचिवों/प्रभारियों के योगदान की सराहना की है। संगठन में फेरबदल के चलते जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर को पद से हटाया गया। वहीं, मुकुल वासनिक कांग्रेस के महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।
पार्टी ने जितेंद्र सिंह को असम के महासचिव प्रभारी और मुकुल वासनिक को गुजरात के महासचिव प्रभारी के पद से हटा दिया है। दोनों को गांधी परिवार के करीबी नेताओं के तौर पर माना जाता है। टैगोर तेलंगाना के प्रभारी थे। पार्टी के विजय की टीवीके के साथ सत्ता में आने के बाद उन्हें हाल ही में तमिलनाडु कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन