फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mann government's action mode: Ministers took charge to deal with floods in Punjab, will visit these areas

मान सरकार का एक्शन मोड: पंजाब में बाढ़ से निपटने के लिए मंत्रियों ने संभाला मोर्चा, इन इलाकों का करेंगे दौरा

Thu, 21 Aug 2025 10:43 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Aug 2025 10:43 AM IST
सार

पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल फिरोजपुर और तरनतारन में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। गोयल ने सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित गांव सांगरा का दौरा किया और नाव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Mann government's action mode: Ministers took charge to deal with floods in Punjab, will visit these areas
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब में ब्यास और सतलुज नदियों में हिमाचल प्रदेश के भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए भगवंत मान सरकार ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर कैबिनेट मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की निगरानी और समीक्षा के लिए तैनात किया गया है।

विज्ञापन


पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल फिरोजपुर और तरनतारन में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। गोयल ने सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित गांव सांगरा का दौरा किया और नाव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत शिविर स्थापित करने और प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गोयल ने कहा कि करीब 14,200 एकड़ जमीन कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का में बाढ़ से प्रभावित हुई है, जिसमें कपूरथला में रिहायशी इलाके और फिरोजपुर-फाजिल्का में कृषि भूमि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed