फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Accident in Kapurthala Three died on National Highway

कपूरथला में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की माैत, नेशनल हाईवे पर देर रात हादसा

Sat, 12 Sep 2026 11:10 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: Nivedita Updated Sat, 12 Sep 2026 11:10 AM IST
सार

मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। मौके से एक वोटर कार्ड भी बरामद हुआ है। अभी तक सभी मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Accident in Kapurthala Three died on National Highway
कपूरथला में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला में अमृतसर नेशनल हाईवे पर देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक की अज्ञात वाहन के साथ भीषण टक्कर हुई, जिसके बाद बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए। हादसा इतना भयानक था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सुभानपुर थाना पुलिस और रोड सेफ्टी फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। सुभानपुर थाने के एएसआई हरजिंदर सिंह तथा रोड सेफ्टी फोर्स के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस की मदद से पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में भेज दिया।
विज्ञापन


एएसआई हरजिंदर सिंह के अनुसार, मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। मौके से एक वोटर कार्ड भी बरामद हुआ है, जिस पर अमना पत्नी सतनाम, निवासी गांव लोपोके, जिला अमृतसर लिखा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि यह कार्ड मृतकों में से किसी एक का हो सकता है, हालांकि अभी तक सभी मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से मृतकों का बैग और बाइक भी अपने कब्जे में ले ली है। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, ताकि मृतकों की पहचान सुनिश्चित हो सके और हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सके। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed