{"_id":"635e38b51fa5a8048b56dfb5","slug":"man-hit-by-tractor-died-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: नगर कीर्तन में असंतुलित हुई ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आया युवक, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: नगर कीर्तन में असंतुलित हुई ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आया युवक, अस्पताल में तोड़ा दम
Sun, 30 Oct 2022 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:11 PM IST
सार
पहली पातशाही साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में रविवार को पैदल नगर कीर्तन स्टेट गुरुद्वारा साहिब कपूरथला से ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर लोधी के गांव पाजिया के समीप एक असंतुलित हुई ट्रैक्टर-ट्राली ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गुरजोत सिंह (24) निवासी औजला, नवी आबादी, गली नंबर 7 कपूरथला के रूप में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पहली पातशाही साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में रविवार को पैदल नगर कीर्तन स्टेट गुरुद्वारा साहिब कपूरथला से ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी की ओर आ रहा था। जब नगर कीर्तन गांव पाजिया के समीप पहुंचा तो नगर कीर्तन में शामिल एक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। जिसने राह चलते युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे से युवक का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसे राहगीरों की ओर से सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी मे लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन