फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Died after roof collapsed due to heavy rain in Pathankot

Pathankot: तेज बरसात में गिरी जर्जर मकान की छत, दबने से युवक की जान गई, साढ़े तीन घंटे बाद निकाला गया शव

Sat, 23 Jul 2022 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 05:07 PM IST
सार

यह मकान लगभग 100 साल पुराना था और परिवार इस मकान में पिछले 40 साल से किराये पर रह रहा था। हादसे में व्यक्ति की माता बाल-बाल बच गई। 

विज्ञापन
Man Died after roof collapsed due to heavy rain in Pathankot
पठानकोट में गिरी छत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पठानकोट में शनिवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण डलहौजी रोड स्थित कालू पेट्रोल पंप के सामने पुराने मकान की छत गिर गई। इसके मलबे के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय विनोद कुमार के तौर पर हुई है। विनोद डल्हौजी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर काम करता था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मकान लगभग 100 साल पुराना था और यह परिवार इस मकान में पिछले 40 साल से किराये पर रह रहा था। हादसे में व्यक्ति की माता बाल-बाल बच गई। शनिवार सुबह पठानकोट में भारी बरसात हुई। तड़के करीब चार बजे जर्जर मकान की छत भरभरा कर नीचे गिर गई। उस समय विनोद कुमार उसी कमरे में सोया था। वह मलबे के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी तो पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और पुलिस के कर्मचारियों ने लगभग साढ़े तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद विनोद कुमार का शव मलबे के नीचे से निकाला जा सका। 
विज्ञापन


स्थानीय निवासी महिला कृष्णा देवी ने बताया कि इस घर की जर्जर हालत के चलते बीती रात विनोद और उसकी माता को पड़ोसियों के घर सोने के लिए कहा गया था। विनोद ने अपनी माता को तो पड़ोसियों के घर सोने के लिए भेज दिया लेकिन खुद उसी जर्जर मकान में सो गया। उन्होंने बताया कि जब सुबह तेज बरसात हुई तो एक तेज धमाके के साथ पूरी छत नीचे गिरी। लोगों ने बताया कि खस्ताहाल होने के चलते बिल्डिंग को असुरक्षित होने का नोटिस जारी किया गया था लेकिन परिवार वहां से शिफ्ट नहीं हुआ। परिवार यहां किराए पर रह रहा था और इस जमीन को खरीदने के लिए उन्होंने बयाना भी कर दिया था। मकान को तुड़वा कर नए सिरे से बनाने की तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि विनोद कुमार के शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed