फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man breaks barricade and ramming constable at Interstate Naka Madhopur on Punjab-Jammu Kashmir border

Pathankot: जम्मू से मवेशी ला रहे आरोपी ने नाके पर तोड़ा बैरिकेड, कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

Tue, 06 Jun 2023 03:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 03:16 PM IST
सार

थाना सुजानपुर में दर्ज करवाए बयान में घायल कांस्टेबल अमरीक सिंह ने बताया कि सोमवार रात उसकी ड्यूटी माधोपुर इंटरस्टेट नाके पर थी। उसे सूचना मिली कि मवेशियों का व्यापार करने वाला आरोपी महिंद्रा जीप बोलेरो में जम्मू-कश्मीर से मवेशी लेकर पठानकोट साइड आ रहा है।

विज्ञापन
Man breaks barricade and ramming constable at Interstate Naka Madhopur on Punjab-Jammu Kashmir border
गिरफ्तारी - फोटो : is

विस्तार

पंजाब-जम्मू कश्मीर सीमा स्थित इंटरस्टेट नाका माधोपुर में बैरिकेड तोड़ने और पुलिस कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस आरोप में थाना सुजानपुर पुलिस ने जम्मू निवासी व्यक्ति पर हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जम्मू के गांव मोंटे, नवांशहर, रणबीर सिंह पुरा निवासी राजिंदर चौधरी उर्फ राजू के तौर पर हुई है। घायल कांस्टेबल अमरीक सिंह का सिविल अस्पताल से उपचार करवाया गया है। घायल कांस्टेबल की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : साथ आएंगे भाजपा-अकाली दल!: 2024 चुनाव पर शिअद नेता का बड़ा बयान, कहा-राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं
विज्ञापन


थाना सुजानपुर में दर्ज करवाए बयान में घायल कांस्टेबल अमरीक सिंह ने बताया कि सोमवार रात उसकी ड्यूटी माधोपुर इंटरस्टेट नाके पर थी। उसे सूचना मिली कि मवेशियों का व्यापार करने वाला आरोपी महिंद्रा जीप बोलेरो में जम्मू-कश्मीर से मवेशी लेकर पठानकोट साइड आ रहा है। सूचना थी कि आरोपी अपनी गाड़ी में मवेशियों को क्रूरता के साथ बांध कर ला रहा है। जब उसकी गाड़ी रात सवा 12 बजे नाके पर पहुंची तो उसे रुकने का इशारा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांस्टेबल ने बयान में बताया कि आरोपी ने गाड़ी रोकने के बजाय धीरे की और फिर अचानक नाके से भागने का प्रयास किया। कांस्टेबल ने उसके सामने बैरिकेड लगाया तो उसने बैरिकेड को टक्कर मार दी और कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। बैरिकेट टूट कर बिखर गया और वह भी सड़क पर गिरा। कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी हत्या के इरादे से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन उसके साथियों ने गाड़ी सहित आरोपी को काबू कर लिया। सुजानपुर पुलिस ने आरोपी राजिंदर चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 353, 186, 332, 427 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 3 और 11 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed