{"_id":"8f101f15b3c78347dba900e994d67ac1","slug":"water-works-electercity-bill-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहोना में वाटर वर्क्स को बिजली सप्लाई बहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहोना में वाटर वर्क्स को बिजली सप्लाई बहाल
अमर उजाला, मोगा
Updated Mon, 25 Nov 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
मोगा में तीन माह से बहोना गांव के वाटर वर्क्स का कनेक्शन काटने तथा इससे आहत नवनिर्वाचित सरपंच की ओर से अपना गुर्दा बेच पानी का कनेक्शन चालू करवाने के लिए डीसी से लगाई गुहार आखिरकार रंग लाई। सोमवार शाम को वाटर वर्क्स कनेक्शन चालू कर दिया गया।
गांव की पानी की मोटर का बिजली कनेक्शन पावरकॉम ने 7 लाख 28 हजार 246 रुपये के बिल की अदायगी न होने पर 23 अगस्त को काट दिया था।
इससे गांव में पीने के पानी की समस्या पैदा गई थी। सरपंच हरभजन सिंह ने डीसी से मिलकर कहा था कि वह मजदूर परिवार से संबंध रखते हैं। ऐसे में उन्होंने शिव देव तथा सुखविंदर पाल सिंह सहित गुर्दे बेच कर बिजली बिल भुगतान की बात कही थी।
डीसी अर्शदीप सिंह थिंद ने नई नीति के तहत वाटर वर्क्स को नया कनेक्शन देकर बिजली को चालू करवाने का आश्वासन दिया था।
सोमवार को वाटर वर्क्स की बिजली सप्लाई बहाल होने से गांव वासियों में उत्साह का माहौल है। सरपंच का कहना है कि उन्होंने नए कनेक्शन के लिए पैसे जमा करवा दिए हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं पॉवरकाम के एसई
इस संबंध में पावरकॉम के एसई महेंद्र सिंह बराड़ का कहना है सरकार की ओर से जारी हुई नई नीति के तहत संबंधित गांवों से बकाया राशि को किश्तों में लेने का प्रावधान कर दिया है। ऐसे में गांव वासी जल्द ही अपने कनेक्शन की फाइल बना कर पावरकॉम के पास नए बनती किस्त के साथ जमा करवाएं।