फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   water, demand letter to president regarding water, ludhiana water

पंजाब का पानी किसी कीमत पर बाहर नहीं जाने देंगे : ढिल्लों 

Fri, 15 Jul 2016 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 15 Jul 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
water, demand letter to president regarding water, ludhiana water
लुधियाना में एसवाईएल मुद्दे को लेकर डीसी रवि भगत को ज्ञापन देते अकाली नेता। - फोटो : अमर उजाला
जिले की पंचायतों की तरफ से पंजाब को दरियाई पानी के मामले में इंसाफ देने के बारे में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र डीसी रवि भगत को सौंपा गया। इससे पहले गुरु नानक देव भवन में आयोजित कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


ढिल्लों ने बताया कि पंजाब के साथ पानी के बंटवारे को लेकर कांग्रेस सरकारों ने हमेशा पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला सलूक किया है। पंजाब के पानी की रक्षा के लिए हर पंजाबी को पहरा देने की जरूरत है। 
विज्ञापन


ढिल्लों ने पंचायतों की तरफ से पंजाब के पानी को बचाने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र देने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार की तरफ से एसवाईएल समझौता कर पंजाब के साथ बड़ी बेइंसाफी की गई है। पंजाब के पास किसी को भी देने के लिए अधिक पानी नहीं है। अब भी एसवाईएल नहर को किसी भी हालात में बनने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि पंजाब के पानी के मसले पर गंभीरता के साथ विचार कर पंजाब के साथ इंसाफ किया जाए। उन्होंने कहा कि दरियाई पानी का फैसला देश के कानून रिपेयरियन राइट्स के अनुसार किया जाए।


इस मौके पर दर्शन सिंह शिवालिक, संता सिंह उम्मैदपुरी, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, रंजीत सिंह ढिल्लों, एसआर कलेर, पूर्व मंत्री जत्थेदार हीरा सिंह गाबड़िया और जिला अकाली दल के प्रधान चौधरी मदन लाल बग्गा मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed