फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Used to loot passers-by with weapons, three including gang leader Katiya arrested

Ludhiana News: हथियार दिखा राहगीरों से करते थे लूटपाट, गिरोह का सरगना कातिया सहित तीन काबू

Mon, 23 Sep 2024 10:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 23 Sep 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Used to loot passers-by with weapons, three including gang leader Katiya arrested
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 315 का देसी कट्टा और कारतूस के साथ 8 मोबाइल बरामद
विज्ञापन

आरोपियों का एक साथी अभी भी फरार, तलाश में जुटी है थाना साहनेवाल की पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हथियार दिखा राहगीरों से लूटपाट करने वाले कातिया गिरोह के तीन आरोपियों को थाना साहनेवाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है।
इसके साथ-साथ आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में कातिया गैंग के सरगना शिमलापुरी निवासी रवि कुमार उर्फ रवि कातिया, डाबा रोड निवासी संदीप पासवान उर्फ अंकित और ग्यासपुरा की मोहल्ला सम्राट काॅलोनी निवासी मुन्ना कुमार उर्फ मुन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके चौथे साथी डाबा मैड दी चक्की निवासी गौतम का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई विशाखा सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गांव के टी पॉइंट पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कातिया लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं और इस समय भी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुनसान इलाकों में जाने वाले राहगीरों को रोककर हथियार के बल पर लूटपाट करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तरप्रदेश के रहने वाले एक युवक से सस्ते भाव में ऐसी वारदातों को अंजाम देने के लिए ही हथियार लाए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी कातिया पर पहले भी लूटपाट के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके साथी गौतम का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed