फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   upset from molestation, suicide

देवर की छेड़छाड़ से परेशान भाभी ने की आत्महत्या

Sat, 02 Nov 2013 10:39 PM IST
अमर उजाला, मानसा
अमर उजाला, मानसा Updated Sat, 02 Nov 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
upset from molestation, suicide
दूर की रिश्तेदारी में लगते देवर की बातों से आहत एक भाभी ने मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


खबर लगते आरोपी देवर भी घबरा गया, जिसने जहर निगल लिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। थाना सरदूलगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें एक आरोपी देवर की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो चुका है। उसकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

थाना सरदूलगढ़ प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि गांव झंड़ा निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी सरोज के साथ खेत में नरमा चुगने का काम करता है। वीरवार को सरोज रानी खेत में नरमा चुगने के लिए जा रहा थी। इस दौरान सरोज के दूर की रिश्तेदारी में लगते देवर रोहताश कुमार ने उसका रास्ता रोककर उससे छेड़छाड़ की। इससे आहत होकर सरोज अपने घर लौट आई।
विज्ञापन


उसने घर में आकर मिट्टी का तेल छिड़कर आत्महत्या कर ली। इसकी खबर जब आरोपी रोहताश कुमार को लगी उसने डर के मारे जहर निगल लिया। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक रोहताश कुमार के साथ एक अन्य आरोपी सुरेश कुमार भी था। पुलिस ने रोहताश कुमार व सुरेश कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed