फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Union Home Minister Amit Shah arrived in Ludhiana

'हमने पकड़ी 20 हजार करोड़ की ड्रग': अमित शाह का सीएम मान से सवाल, पंजाब में ड्रग पुड़िया बनकर कैसे आई?

Tue, 20 Oct 2026 05:14 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 20 Oct 2026 05:14 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पंजाब में आप-दा सरकार के कार्यकाल में नशे का कारोबार बेलगाम हो चुका है। भगवंत मान सरकार में युवा नशे की भेंट चढ़ रहे हैं और इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah arrived in Ludhiana
लुधियाना पहुंचे अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम लुधियाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि हमने बंदरगाहों में बीस हजार करोड़ की ड्रग पकड़ी। क्या आप चाहते हैं कि हम ये  न पकड़ें। अब भगवंत मान बताएं कि पंजाब में ड्रग पुड़िया बनकर कैसे आ जाती है। आज सुबह ही भगवंत मान जब बर्थडे मनाकर आए, तब एक इन्क्वायरी सीबाआई को दे दी। मैं पंजाब की जनता से वादा करना चाहता हू्ं कि हमें जो केस उन्होंने सौंपा है, उसमें जो भी आरोपी होगा, कितना भी बड़ा होगा... उसे पाताल से भी ढूंढकर कानून के हवाले पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


आज की विजयादशमी नहीं भूल पाऊंगा
शाह ने कहा कि आज की विजयादशमी मैं अपने जीवन में कभी भुला नहीं पाऊंगा। आज मैं गुरदासपुर, संगरूर और मानसा... पंजाब के इन तीन स्थानों पर जाकर आया हूं।

गुरदासपुर में 40 वर्षीय विक्रमजीत सिंह, संगरूर में गुलजार सिंह और मानसा में परविंदर सिंह झोटा... इन तीनों को नशे के खिलाफ लड़ाई के कारण या तो अपनी जान गंवानी पड़ी है या आत्महत्या करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं 30 साल से विधानसभा और लोकसभा में चुनकर आता रहा हूं। भाजपा के अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री के नाते देश के कई स्थानों पर हुए दुखद हादसों के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने, उन्हें सांत्वना देने और उनका ढाढ़स बंधाने का काम किया है।

मगर आज मैं आप सभी के माध्यम से देश की जनता और विशेषकर पंजाब की जनता को बताना चाहता हूं कि मैंने कभी भी अपने आपको इतना दुखी महसूस नहीं किया है। यहां लोगों ने जो पंजाब की स्थिति बताई वो दिल्ली के कागजों की रिपोर्ट में जो पढ़ते थे, इससे कई गुना ज्यादा झंझोर कर रख देने वाली ये घटना है। आज मैं यहां आप सरकार से पूछना चाहता हूं कि किसी ने बेटा खोया है, किसी ने भाई खोया है, किसी ने पति खोया है... इसका आप सरकार के पास क्या जवाब है? बहाना बताने के अलावे मैंने आज तक कोई जवाब नहीं सुना।

मैं जब पहले पंजाब में आया था तब मैं भाजपा की नशा मुक्त पंजाब की रैली को संबोधित करने आया था। मैं आया था नशे के कारोबार को समाप्त करने की अपील करने, लेकिन उल्टा मुझ पर ही आरोप मढ़ दिया।


आज मैं यहां दुखी लोगों को सांत्वना देने आया, मेरा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं था, लेकिन मुझे अपशब्द कहे गए, मेरे नाम के साथ गाली-गलौज किया गया।

मैं उनको केवल इतना ही कहना चाहता हूं कि मुझे अपशब्द कहने से कुछ नहीं होगा। अगर आपको संतुष्टि मिलती है तो कहें, लेकिन नशे के कारोबार को तो समाप्त कीजिए, चिट्टे के कारोबार को तो समाप्त कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed