{"_id":"68b8a51d4f7b53d94c018a07","slug":"udhampur-administration-help-flood-vicitimd-provide-goods-sangoor-news-c-202-1-sjam1011-127040-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: आश्रय से लेकर भोजन-चिकित्सा सेवा के हर संभव प्रयास कर रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: आश्रय से लेकर भोजन-चिकित्सा सेवा के हर संभव प्रयास कर रहा प्रशासन
विज्ञापन
उधमपुर। राहत शिविर मे बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात करतीं डीसी सलोनी राय। प्रशासन
- बारिश प्रभावितों को वितरित की जा रही जरूरी सामग्री
- सड़क संपर्क व जलापूर्ति को दुरुस्त करने के प्रयास हुए तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बारिश के कारण प्रभवित हुए परिवारों को आश्रय मुहैया कराने के साथ-साथ डीसी सलोनी राय की देखरेख में खानपान और स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। साथ ही पीड़ित परिवारों को जरूरी राहत सामग्री भी प्रदान की जा रही है।
इसके अलावा जलापूर्ति विभाग जहां पीने के पानी की सुविधा को सुचारु रखने के प्रयास कर रहा है तो वहीं संबंधित विभाग सड़क संपर्क को वापस पटरी पर लाने में जुट गए हैंं। स्वास्थ्य विभाग ने एएएम सतैनी के नेतृत्व में चनी मोड़ स्थित कृपा यश बैंक्वेट हॉल में बुधवार को एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान कुल 90 रोगियों की जांच की गई। रांग गांव में भी एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जहां 10 रोगियों का उपचार किया गया और निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
जिला प्रशासन ने भारी बारिश से प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता प्रदान की और अस्थायी आश्रय और राहत के लिए तिरपाल शीट वितरित कीं। बारिश से प्रभावित परिवारों को उधमपुर के शिव शक्ति पैलेस स्थित राहत शिविर में भी भोजन मुहैया कराया। जिला प्रशासन इस मुश्किल घड़ी में उचित भोजन, देखभाल और सहायता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
उधमपुर के गुज्जर बकरवाल छात्रावास स्थित राहत शिविर में रात्रिभोज की भी सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों को उचित भोजन और देखभाल प्रदान की जा सके। जल शक्ति विभाग, उधमपुर, गढ़ी रेहंबल जलापूर्ति योजना के अंतर्गत ग्रेविटी मेन और राइजिंग मेन का जीर्णोद्धार कार्य कर रहा है। उधमपुर ने वार्ड संख्या 1, 2 और 3 के लोगों को टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति प्रदान की। उधमपुर तहसीलदार जय सिंह ने राजस्व टीम के साथ सुक्की करलाई का दौरा किया, जहां अचानक आई बाढ़ के कारण दया राम का घर ढह गया था। मौके पर ही तत्काल राहत सामग्री पहुंचाई गई।
एसडीएम डुडु डॉ. मनमीत कुमार ने डुडु में विभिन्न राहत शिविरों का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित परिवारों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। चनुंनता खास से भुग्तरयान खास सड़क पर जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। वार्ड संख्या 21 में दंदयाल सड़क की मरम्मत के लिए नगर निगम उधमपुर के कर्मचारियों और मशीनरी को तैनात किया गया है। धेमा थ्याल सड़क पर मरम्मत का काम चल रहा है।
इसके अलावा रख थोना गांव के सात परिवारों को सुरक्षित रूप से राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिशाल, पंचायत चैरी में स्थानांतरित किया गया। उधमपुर के कशीरा चनी मोड़ राहत शिविर में बारिश प्रभावित परिवारों को नाश्ता परोसा गया। राजस्व टीम ने जरूरतमंदों के लिए पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया।