फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two Accused including woman arrested in forged signature case of AAP MLA in Ludhaina

Ludhiana: आप विधायक के जाली दस्तखत कर रजिस्ट्री करवाने पहुंचा आरोपी, पटवारी के शक ने खोल दी कलई

Fri, 14 Apr 2023 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 04:55 PM IST
सार

पुलिस जांच में सामने आया कि विधायक कार्यालय में कार्यरत कुलविंदर कौर यह काम कर रही है। आरोपी राम बख्श और कुलविंदर कौर दोनों मिलीभगत कर सारा काम करते हैं। जिसके बाद उन पर कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन
Two Accused including woman arrested in forged signature case of AAP MLA in Ludhaina
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

आम आदमी पार्टी का एक वर्कर आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के नाम की स्टांप और जाली दस्तखत कर इंतकाल चढ़वाने पहुंच गया। इस काम में उसका साथ विधायक के दफ्तर में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने दिया।

विज्ञापन


पटवारी जमिंदर सिंह को शक हुआ तो उसने खुद ही आप विधायक को फोन कर पूछ लिया। इसके बाद पूरा मामला खुल गया। पटवारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डाबा की पुलिस पटियाला के प्रेम नगर के रहने वाले पटवारी जमिंदर सिंह की शिकायत पर सिटी गार्डन कालोनी निवासी राम बख्श और आप विधायक दफ्तर में काम करने वाली गुरपाल नगर निवासी कुलविंदर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


ग्यासपुरा में पटवारखाना बना हुआ है जहां पटवारी जमिंदर सिंह की ड्यूटी लगी है। गुरुवार को आरोपी राम बख्श पांच रजिस्ट्रियों की कापियां लेकर पहुंचा और पटवारी पर रौब जमाते हुए उनका इंतकाल चढ़ाने के साथ साथ उनकी फर्द की कापी मांग ली। पांचों रजिस्ट्रियों पर आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना की स्टांप के साथ साथ दस्तखत भी थे। पटवारी को शक हुआ। उसने आप विधायक को फोन लगाया और इस बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी की सिफारिश नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विधायक कार्यालय में कार्यरत कुलविंदर कौर यह काम कर रही है। राम बख्श और कुलविंदर कौर दोनों मिलीभगत कर सारा काम करते हैं। जिसके बाद उन पर कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए गए। आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने बताया कि उनकी स्टांप का गलत इस्तेमाल किया गया है। आरोपी कुलविंदर कौर ने उनके जाली दस्तखत कर दिए ताकि जल्दी काम कराया जा सके। थाना डाबा के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि कहीं आरोपियों ने गलत जगह तो स्टांप का इस्तेमाल नहीं किया है। उनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed