{"_id":"5f47b07c8ebc3e3d194615f6","slug":"three-arrested-for-cheating-from-finance-company-gobindgarh-news-pkl385927788","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी से 94 हजार रुपये की ठगी करने वाले तीन कर्मी गिरफ्तार, साथियों के साथ मिलकर बनाई थी लूट की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी से 94 हजार रुपये की ठगी करने वाले तीन कर्मी गिरफ्तार, साथियों के साथ मिलकर बनाई थी लूट की झूठी कहानी
फतेहगढ़ साहिब में गिरफ्तार किए गए फाइनांस कंपनी के कर्मचारी।
- फोटो : GOBINDGARH
Link Copied
फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने एक फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारियों की ओर से अपनी ही कंपनी से 94600 रुपये की ठगी करने के मामले का पर्दाफाश किया है। मामला 24 अगस्त का है।
विज्ञापन
वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी फतेहगढ़ साहिब अमनीत कौंडल और फतेहगढ़ साहिब पुलिस स्टेशन के एसएचओ रजनीश सूद ने बताया कि फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी मोरिंडा के एक रिकवरी मैन सुरजीत सिंह निवासी असली वाला, जिला फिरोजपुर ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह उक्त कंपनी में फाइनेंस के पैसों की रिकवरी करता है। झूठी कहानी बनाई गई कि 24 अगस्त को वह कलेक्शन करता हुआ गांव बूथगढ़ सेक्टर-2 मंडी गोबिंदगढ़ ग्राम तलवाड़ा से विभिन्न गांवों से होता हुआ जब फतेहगढ़ साहिब के गांव डेरा मीर मीरा सुआ-पुल की पटरी के पास पहुंचा। वहां दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उसकी आंख में मिर्ची डालकर 94600 छीन लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के एक दिन बाद उक्त फाइनेंस कंपनी के मालिक ने दोबारा फतेहगढ़ साहिब पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करवाया दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने मान लिया कि उसने झूठी कहानी बनाई थी। इसमें माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दो और अन्य कर्मचारी सचिन कुमार, विक्की राणा शामिल थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 82000 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।