फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The villagers protested and got the liquor shop shut down.

Ludhiana News: गांव वालों का प्रदर्शन, शराब ठेका बंद करवा दिया

Thu, 25 Dec 2025 09:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
The villagers protested and got the liquor shop shut down.
तलवाड़ा (होशियारपुर)। गांव खामता पत्ती में खोला गया शराब का ठेका अब एक बार फिर बंद करवा दिया गया है। यह ठेका पहले चुनाव के दौरान बंद किया गया था, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही इसे फिर से खोला गया। गांववासियों ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और ठेका न खोलने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

गांव के लोग, जिनमें सतपाल राणा, सुनील कौशल, यशपाल सिंह, और तरसेम सिंह शामिल हैं, ने बताया कि यह शराब का ठेका गांव के खेलकूद स्थल और धार्मिक स्थल के पास खोला गया था, जो कि गांववासियों के लिए परेशानी का कारण था। चुनाव के दौरान इस ठेके को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब यह तीन दिनों से फिर से खुला हुआ था। गांव की पूर्व सरपंच मीना कुमारी और अन्य नेताओं ने कहा कि सरकार लाखों रुपये नशे के खिलाफ प्रचार पर खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर शराब के ठेके खोलने का काम जारी है। राकेश कुमार ने भी स्पष्ट किया कि खामता पत्ती में किसी भी कीमत पर शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। गांववासियों के भारी विरोध और प्रदर्शन के बाद शराब का ठेका बंद कर दिया गया है और ठेकेदार ने अपनी सामग्री वहां से हटा ली है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि बिना ग्राम सभा की मंजूरी के गांवों में शराब के ठेके न खोले जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed