फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The spark of revolution was ignited by the people of Sangrur, it spread across Punjab: Kejriwal

इंकलाब की चिंगारी संगरूर के लोगों ने लगाई थी, वह पूरे पंजाब में फैली: केजरीवाल 

Mon, 20 Jun 2022 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The spark of revolution was ignited by the people of Sangrur, it spread across Punjab: Kejriwal
रोड शो करते अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान। - फोटो : SANGOOR
संगरूर। संगरूर लोकसभा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के हक में सोमवार को आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रोड शो में शामिल हुए और पूरा बाजार रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया।
विज्ञापन

रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संगरूर के लोगों ने भगवंत मान को 2014 और 2019 में बहुमत देकर संसद तक पहुंचाया। यहां के लोगों ने जो इंकलाब की चिंगारी लगाई थी, वह पूरे पंजाब में फैल गई है। 2022 में इतनी तेज आंधी आई कि 117 में से 92 सीट पंजाब के लोगों ने देकर भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने 75 साल में पंजाब का जो हाल किया, उसे सुधारने में कुछ समय तो लगेगा। पार्टी की तरफ से चुनाव के समय दी गारंटी पर काम करना शुरू कर दिया है। सीएम मान ने एलान किया है कि एक जुलाई से पूरे पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त होने जा रही है। आगामी पेश किए जाने वाले बजट में सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने का काम किया जाएगा। जैसे दिल्ली में स्कूल ठीक किए हैं, उसी तरह पंजाब में सरकारी स्कूलों की नुहार बदली जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पार्टी प्रत्याशी गुरमेल सिंह को वोट देकर संसद तक पहुंचाएं, ताकि वह पंजाब की आवाज को लोकसभा में उठा सकें।
विज्ञापन

फोटो:20एसजीआरपी03:संगरूर में रोड शो करते हुए अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed